---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

Vinesh Phogat рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЗрди рднрд╛рд░рддреАрдп рдПрдерд▓реАрдЯреНрд╕ рдкрд░ рднреА рд╣реЛ рдЪреБрдХрд╛ рд╣реИ рдПрдХреНрд╢рди, рдЫреАрди рд▓рд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдерд╛ рдкрджрдХ

Paris Olympics 2024 рдореЗрдВ рднрд╛рд░рдд рдХреА рд╕реНрдЯрд╛рд░ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдкрд╣рд▓рд╡рд╛рди рд╡рд┐рдиреЗрд╢ рдлреЛрдЧрд╛рдЯ рдХреЛ рдЙрдирдХреЗ рдлрд╛рдЗрдирд▓ рдореИрдЪ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ 100 рдЧреНрд░рд╛рдо рд╡рдЬрди рдЬреНрдпрд╛рджрд╛ рдкрд╛рдП рдЬрд╛рдиреЗ рдХреЗ рдЪрд▓рддреЗ рдЕрдпреЛрдЧреНрдп рдХрд░рд╛рд░ рджреЗ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ред рдЗрд╕ рдлреИрд╕рд▓реЗ рдХреА рд╡рдЬрд╣ рд╕реЗ рд╡рд┐рдиреЗрд╢ рдлреЛрдЧрд╛рдЯ рдХрд╛ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдХ рдореЗрдбрд▓ рдЬреАрддрдиреЗ рдХрд╛ рд╕рдкрдирд╛ рдЕрдзреВрд░рд╛ рд░рд╣ рдЧрдпрд╛ред рд╡рд┐рдиреЗрд╢ рдлреЛрдЧрд╛рдЯ рдиреЗ рдЗрд╕ рдлреИрд╕рд▓реЗ рдХреЗ рд╡рд┐рд░реЛрдз рдореЗрдВ рдЦреЗрд▓ рдкрдВрдЪрд╛рдЯ рдиреНрдпрд╛рдпрд╛рд▓рдп рдореЗрдВ рдЕрдкреАрд▓ рдХреА рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рдкрд░ рдлреИрд╕рд▓рд╛ рдЖрдирд╛ рдмрд╛рдХреА рд╣реИред┬а

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris Olympics 2024 में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को निर्धारित वजन से 100 ग्राम ज्यादा पाए जाने पर अयोग्य करार दे दिया गया और उन्हें फाइनल मैच खेलने से रोक दिया गया। विनेश फोगाट ने कुश्ती की खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। महिलाओं की 50 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं विनेश फोगाट से भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को मेडल की उम्मीद थी। लेकिन, फाइनल मैच से पहले उन पर हुई कार्रवाई से सभी का दिल टूट गया। इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी पर ये कार्रवाई हुई है या फिर पहले भी भारतीय खिलाड़ियों पर एक्शन हो चुका है। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि अब तक किन-किन भारतीय खिलाड़ियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

परवीन हुड्डा 

परवीन हुड्डा को पेरिस ओलंपिक-2024 में बॉक्सिंग की 57 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करना था। ओलंपिक से पहले वह डोपिंग में फंस गईं थीं, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही परवीन हुड्डा से एशियाई खेल-2022 में जीता हुआ ब्रॉन्ज मेडल भी छीन लिया गया था। परवीन हुड्डा के निलंबन से भारत ने एक ओलंपिक कोटा भी खो दिया था।

---विज्ञापन---

सीमा अंतिल

सीमा अंतिल डिस्कस थ्रो में 4 बार की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता रही हैं। सीमा अंतिल को स्यूडोएफेड्रिन दवा के सेवन का दोषी पाया गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय महासंघ ने उन्हें सार्वजनिक चेतावनी दी और उनसे 2022 का विश्व जूनियर चैंपियनशिप में जीता हुआ गोल्ड मेडल भी छीन लिया गया था। स्यूडोएफेड्रिन नामक दवा का इस्तेमाल उत्तेजक दवा के रूप में किया जाता है।

---विज्ञापन---

सुनीता रानी 

सुनीता रानी को भारत सरकार ने पद्म श्री के सम्मान से नवाजा है। सुनीता रानी डोपिंग परीक्षण में फेल हो गईं थीं, जिसके बाद उनसे 2002 के एशियाई खेलों में जीता गया 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल छीन लिया गया था। हालांकि जांच के बाद उन्हें पदक लौटा दिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को फाइनल में अयोग्य घोषित होने से CAS की सुनवाई तक, यहां जानें सब कुछ

सौरभ विज 

सौरभ विज ने 2022 के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स की शॉट पुट की स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। एशियाई खेलों के बाद उन्हें प्रतिबंधित उत्तेजक पदार्थ के लिए पॉजीटिव पाया गया, जिसके चलते उनपर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि भारत की राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी ने उन्हें बरी कर दिया गया था, जिससे वह राष्ट्रमंडल खेल में वापस मैदान पर लौट आए थे।

---विज्ञापन---

अनिल कुमार और नीलम सिंह 

अर्जुन पुरस्कार विजेता और डिस्कस थ्रोअर अनिल कुमार और नीलम सिंह को भी डोपिंग के चलते 2 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।अनिल कुमार को इंचियोन में एशियाई चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित कर दिया गया था और उनका ब्रॉन्ज मेडल भी छीन लिया गया था। वहीं, नीलम सिंह से भी राष्ट्रमंडल खेलों में उनका जीता हुआ ब्रॉन्ज मेडल छीन लिया गया था।

ये भी पढ़ें: अब राजनीति के अखाड़े में दम दिखाएंगी Vinesh Phogat? इस पार्टी से मिला खुला ऑफर

---विज्ञापन---

हरीकृष्णन मुरलीधरन, मंदीप कौर, सिनी जोस और अश्विनी अंकुजी 

भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने 2011 में 6 महिला एथलीटों पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया था। इसमें 2010 के राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट हरिकृष्णन मुरलीधरन भी शामिल थीं। इसके अलावा मंदीप कौर, सिनी जोस अश्विनी अकुंजी पर भी प्रतिबंध लगाया गया था, जो रिले टीम का हिस्सा थीं। इन सभी को डोपिंग टेस्ट में फेल पाया गया था।

शांति सौन्दरजन

शांति सौन्दरजन महाद्वीपीय खेलों में पदक जीतने वाली पहली तमिल महिला हैं। शांति ने 2006 में दोहा के एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ की स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद वह लिंग परीक्षण में फेल हो गईँ थीं। लिंग परीक्षण में फेल होने पर उनसे ये सिल्वर मेडल छीन लिया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Paris में पदक जीतने के बाद सरकार से मिले नौकरी के 2 ऑफर, लेकिन एथलीट ने किया इनकार! क्या रही वजह?

First published on: Aug 11, 2024 10:30 AM

End of Article

About the Author

Mashahid abbas

рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рд╕рдм-рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рдХрд░реАрдм 5 рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рдФрд░ рд╡реЗрдм) рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдЕрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рд╕реВрд░реНрдпрд╛ рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рд╕реЗ рдХреА рдереАред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж India Today рдХреА рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ IChowk рдкрд░ рдмрддреМрд░ рдлреНрд░реАрд▓рд╛рдВрд╕рд░ рдФрд░ рдлрд┐рд░ рдЕрдорд░ рдЙрдЬрд╛рд▓рд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ) рдореЗрдВ рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреА рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреА рд╣реИрдВред рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдЙрддреНрддрд░ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рдкреНрд░рдпрд╛рдЧрд░рд╛рдЬ рдЬрд┐рд▓реЗ рдХреЗ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдФрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рд╕рдЯреАрдХ рдЦрдмрд░реЗрдВ рдкреНрд░рдХрд╛рд╢рд┐рдд рд╣реЛрдВ рдЗрд╕реА рдЙрджреНрджреЗрд╢реНрдп рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╕рддрдд рд▓реЗрдЦрди рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola