Paris Olympics 2024 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक की स्पर्धा में सिल्वर पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ने पिछले ओलंपिक यानी कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में इसी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भाला फेंक की स्पर्धा का गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता है। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को इस बार भी गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्हें सिल्वर पदक से ही संतोष करना पड़ा। नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की इस उपलब्धि पर दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नीरज चोपड़ा की मां ने दिया खास बयान
पेरिस ओलंपिक-2024 में भाला फेंक की स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है। उन्होंने लगातार दूसरे ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशियों से झूम रहा है। इस बीच नीरज चोपड़ा की मां का बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने अपने बयान से पाकिस्तानी फैंस का दिल जीत लिया है। सरोज देवी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि ‘हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है। गोल्ड जीतने वाला (अरशद नदीम) भी हमारा ही लड़का है। मेहनत करता है।’
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की सराहना
नीरज चोपड़ा की मां के इस बयान की जमकर सराहना की जा रही है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रहे शोएब अख्तर ने सरोज देवी के इस बयान की तारीफ की और उन्हें सलाम किया। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘गोल्ड जिसका है, वो भी हमारा ही लड़का है। ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है। अमेजिंग’
नदीम ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड
पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक के फाइनल मैच में पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो करके ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अरशद नदीम ने पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल जीतकर 32 साल के सूखे को खत्म किया है। पाकिस्तान ने अपना अंतिम ओलंपिक मेडल 1992 में जीता था। तब पाकिस्तान की हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें नियम पता होना चाहिए…’ विनेश फोगाट पर बयान देकर पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट ने खड़ा किया नया बवाल
ये भी पढ़ें:- गोल्ड मेडल से चूकने के बाद भी नीरज चोपड़ा ने मार ली बाजी, इस मामले में बन गए नंबर-1
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
37 mins agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
1 hr agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
8 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
8 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
8 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
9 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
9 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
10 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines