Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में टूटा चिराग-सात्विक का दिल, मलेशियाई जोड़ी ने दी मात

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन भारतीय स्टार शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से हुआ। इस मैच में मलेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

image (57)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का छठा दिन भारतीय स्टार शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को निराशा का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ उन्हें 21-14, 21-13, 21-16 से हरा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

तीसरे सेट में भारतीय और मलेशियाई जोड़ी के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अंत में मलेशियाई जोड़ी ने 21-16 से जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले सेट में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मलेशियाई जोड़ी को टिकने नहीं दिया। उन्होंने पहला सेट 21-13 से जीता था। दूसरे सेट में मलेशियाई जोड़ी ने वापसी की और सेट को 21-14 से जीता था।

विज्ञापन

इससे पहले अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। वहीं, मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस ग्रुप में पहले स्थान पर चीन के विश्व नंबर एक लियांग वेई केंग और वांग चांग थे।

विज्ञापन

सात्विक और चिराग के खिलाफ शानदार था रिकार्ड

पहले सात्विक और चिराग के खिलाफ चिया और सोह का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इन दोनों जोड़ी के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमे 9 मैचों में चिया और सोह ने जीत हासिल की है, जबकि भारतीय जोड़ी को सिर्फ तीन ही मैचों में जीत मिली है।

विज्ञापन

इनसे होगा मुकाबला

मलेशियाई जोड़ी का अब मुकाबला सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त लियांग एवं वांग की जोड़ी और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान एवं मुहम्मद रियान अर्दियांतो के बीच खेले जाने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ