Paris Olympics 2024: 24 घंटे में दो बार टूटा द‍िल, खून-पसीना बहाने के बावजूद हारे लक्ष्‍य

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के बाद उनका ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सपना भी टूट गया है।

MS Dhoni (44)

Paris Olympics 2024: भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन और मलेशिया के ली जी जिया के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के साथ ही लक्ष्य सेन का कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया। ली जी जिया ने लक्ष्य को 21-13, 16-21, 11-21 से हरा दिया। अगर लक्ष्य यह मैच जीतते तो वो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन जाते।

विज्ञापन

जी जिया ने की वापसी

विज्ञापन

जी जिया ने अपना पहला गेम पॉइंट बदला और दूसरा गेम 21-16 से जीत लिया।

लक्ष्य सेन ने जीता पहला सेट

विज्ञापन

इस मैच में लक्ष्य सेन टच में नजर आ रहे हैं। पहले सेट में उन्होंने मलेशिया के ली जी जिया को कोई भी मौका नहीं दिया है। इंटरवल के समय लक्ष्य सेन ने 11-5 की बढ़त बना थी। इसके बाद उन्होंने गेम पॉइंट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 21-13 से पहले सेट को जीत लिया है।

विक्टर ऐक्सल्सन ने भी की थी तारीफ

विज्ञापन

विक्टर ऐक्सल्सन भी सेमीफाइनल में लक्ष्य के गेम से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। उन्होंने लक्ष्य की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ये अभी तक मेरा सबसे मुश्किल मैच था। लक्ष्य का फ्यूचर बहुत अच्छा रहने वाला है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि वो अगले ओलंपिक में गोल्ड मेडल पदक का दावेदार होगा।’

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में बनाया है रिकॉर्ड

लक्ष्य सेन भले ही फाइनल में जगह ना बना पाए हो, लेकिन उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बड़ा कारनामा जरुर कर दिया है। वो ओलंपिक के बैडमिंटन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर बन गए हैं। बता दें कि इस बार ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन बैडमिंटन में कुछ खास नहीं रहा है। पीवी सिंधू का सफर सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो गया है। इसके अलावा डबल्स और मिक्स्ड में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Ind vs SL : हार के लिए क्या गंभीर के एक्सपेरिमेंट जिम्मेदार? विराट के बाद कौन-कहां खेलेगा? किसी को नहीं पता

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ