पाकिस्तान में एक नहीं, हो सकते हैं तीन-तीन कप्तान! गैरी कर्स्टन और PCB का प्लान तैयार

Pakistan Cricket Team: सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आने वाले वक्त में तीन फॉर्मेट के लिए तीन कप्तान बना सकता है।

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

Babar Azam Resigned: बाबर आजम के अचानक से टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। किसी को भी बाबर से इस फैसले की उम्मीद नहीं थी। अब सभी के मन में यही सवाल है कि टीम का अगला कप्तान कौन बनेगा। इस रेस में फिलहाल तो मोहम्मद रिजवान सबसे आगे दिख रहे हैं। लेकिन अब जो नया अपडेट आ रहा है, उसके मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) वनडे, टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल में तीन अलग-अलग कप्तान बना सकता है।

विज्ञापन

टीम के व्हाइट बॉल फॉर्मेट के हेड कोच गैरी कर्स्टन का कहना है कि मोहम्मद रिजवान तीनों फॉर्मेट में खेलने और लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तानी करने का कार्यभार नहीं संभाल पाएंगे। ऐसी सूरत में पाकिस्तान तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान बना सकती है। पीसीबी की व्हाइट बॉल फॉर्मेट की सिलेक्शन कमिटी में गैरी कर्स्टन और पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर असद शफीक शामिल हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्स्टन या सिलेक्शन कमिटी के लिए छोटे फॉर्मेट में अगला कप्तान चुनना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

शान मसूद बने रह सकते हैं टेस्ट कप्तान

टेस्ट कप्तान शान मसूद के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे है, लेकिन इसके बाद भी वह इस पद पर बने रह सकते हैं। वनडे और टी-20 में रिजवान सिलेक्टर्स की पहली पसंद हैं, लेकिन कोच को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का भी ध्यान है। इस पर एक सूत्र ने कहा, ‘मोहम्मद रिजवान लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तानी के लिए स्पष्ट पसंद हैं, क्योंकि बाबर के बाद वो ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका खेल के सभी फॉर्मेट में नियमित तौर पर सिलेक्शन होता रहा है।’

विज्ञापन

‘रिजवान पर काम का बोझ चिंताजनक बात’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन चीजें इतनी सरल नहीं हैं, क्योंकि टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के साथ रिजवान पर काम का बोझ रेड-बॉल कोच जेसन गिलेस्पी, कर्स्टन, पीसीबी और सिलेक्टर्स के लिए एक चिंताजनक बात है।’ रिजवान, बाबर और शाहीन शाह अफरीदी सभी फॉर्मेट में खेलते हैं, इसलिए इन सभी के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट एक बड़ा मुद्दा होने जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान को नवंबर और दिसंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में 18 वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ