PAK vs ENG: फाइनल टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी

Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान का अहम गेंदबाज चोटिल हुआ है।

PAK vs ENG (5)

Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब सीरीज का फाइनल टेस्ट मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी मीर हमजा चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान को बड़ा झटका!

रावलपिंडी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान पाकिस्तान खूब मेहनत कर रही है। वह हर हाल में सीरीज को अपने नाम करना चाहती है। लेकिन आखिरी मैच से पहले पाकिस्तान ने 22 अक्टूबर को मैदान पर जमकर पसीने बहाए। अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज मीर हमजा हिस्सा नहीं ले पाए। क्रिकबज के अनुसार मीर हमजा के दाहिने कूल्हे में चोट है। 3 घंटे तक चले सेशन में मीर हमजा ने भाग नहीं लिया। वह ट्रेनिंग और गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए। ट्रेनिंग की शुरुआत में वह मैदान पर टहलते रहे और फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकॉन की निगरानी में रेजिस्टेंस बैंड के साथ ग्लूट एक्सरसाइज करते हुए दिखे।

विज्ञापन

बता दें कि 32 साल के हमजा को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 2 टेस्ट मुकाबले में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी। हालांकि पिच के मुताबिक उन्हें तीसरे मुकाबले में जगह मिल सकती थी। वहीं दूसरी ओर तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जबकि पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

32 साल के मीर हमजा ने साल 2018 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। हमजा ने अब तक पाक के लिए 6 टेस्ट मैच में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच, शोएब बशीर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ