पाकिस्तान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, शाहीन अफरीदी का डिमोशन

Pakistan Cricket Board announced new central contact: पाकिस्तान ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का डिमोशन हुआ है।

PCB

Pakistan Cricket Board Announced New Central Contact: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार बोर्ड ने 25 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके अलावा शाहीन अफरीदी को बड़ा झटका लगा है। नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अफरीदी को झटका लगा है। उन्हें ए कैटेगरी से बी कैटेगरी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बाबर का जलवा

नए सेंट्रल कॉन्टैक्ट में केवल 2 खिलाड़ियों को A कैटेगरी में रखा गया है। कैटेगरी A में केवल बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह मिली है। वहीं शाहीन अफरीदी को A कैटेगरी से B कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। अफरीदी को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है।

विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 5 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। इन खिलाड़ियों में आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह, मुहम्मद इरफान खान और सैम अयूब का नाम शामिल है। सैम अयूब इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम में तीनों ही प्रारूप में भाग ले रहे हैं। हाल ही में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी मौका दिया गया था।

2024-25 के लिए पीसीबी ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान

ए कैटेगरी: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

विज्ञापन

बी कैटेगरी: ​​नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद।

सी कैटेगरी: अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शादाब खान।

विज्ञापन

डी कैटेगरी: आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान खान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ