टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने बुक की श्रीलंका की टिकट, सामने आया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2026 latest Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पाकिस्तान ने अपना ड्रामा शुरू कर दिया है. मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले वर्ल्ड कप में भाग न लेने की धमकी दी थी. हालांकि अब पाकिस्तान ने अपने टिकट बुक कर लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. मेगा इवेंट के लिए सभी 20 टीमें तैयार हैं. बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया है. उसकी जगह पर आईसीसी ने स्कटलैंड को जगह दे दी है. हालांकि पाकिस्तान ने इस फैसले का विरोध करते हुए आईसीसी को टी-20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने की धमकी दे डाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने विश्व कप में भाग लेने का फैसला सरकार पर छोड़ा है. हालांकि अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

सामने आया बड़ा अपडेट

सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ लाहौर से एयर लंका की फ्लाइट से कोलंबो के लिए उड़ान भरने की बुकिंग करा ली है.

विज्ञापन

इसके अलावा नकवी ने पूर्व पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी और रमीज राजा से मिलने से पहले राष्ट्रपति आसिफ जरदारी से भी सलाह ली थी. उन्होंने आगे बताया कि दोनों पूर्व प्रमुखों ने टीम को श्रीलंका भेजने का समर्थन किया और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार न करने की सलाह भी दी.

बता दें कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने इससे पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि विश्व कप में पाकिस्तान के भाग लेने का फैसला सरकार करेगी. हम सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. 26 जनवरी को नकवी ने पाकिस्तानी पीएम से मुलाकात की थी. हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाकिस्तान विश्व कप में भाग लेगी या बांग्लादेश का हिमायती बनते हुए अपना नाम वापस लेगी.

विज्ञापन

श्रीलंका में खेलेगी पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंकाई धरती पर खेलने वाली है. 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकाबला खेला जाएगा. हालांकि इससे पहले खबर थी कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ