बाबर आजम होंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में स्पेशल गेस्ट? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

Babar Azam: सोशल मीडिया पर एक वायरल दावा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए FIFA से स्पेशन इनवाट मिला है. यहां जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई?

Babar Azam

Babar Azam

Babar Azam FIFA Invite Viral Post: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्ट है. इंटरनेट पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि बाबर को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए स्पेशल इनवाइट मिला है. बाबर को FIFA से मिले इनवाइट की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और हर जगह इस बात की चर्चा शुरू होने लगी. हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है.

विज्ञापन

क्या सच में बाबर आजम को मिला है FIFA से स्पेशल इनवाइट?

दरअसल, खुद को क्रिकेट पत्रकार बताने वाले तलहा नवाज नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने 11 मई को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया कि FIFA ने बाबर आजम को स्पेशल गेस्ट के तौर पर मैक्सिको बुलाया है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि बाबर 12 जून को साउथ अफ्रीका और मैक्सिको के बीच होने वाला उद्घाटन मुकाबला देखेंगे. इस खबर पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि, इस वायरल दावे की अब तक किसी भी विश्वसनीय स्रोत ने पुष्टि नहीं की है. न तो फीफा और न ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसके अलावा, पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भी ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा फर्जी माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में करोड़ों का बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन… T20 लीग में फ्रेंचाइजी मालिक बने राहुल द्रविड़ की कितनी है Net Worth?

12 जून से शुरू हो रहा है फीफा वर्ल्ड कप 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहे हैं. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. नए फॉर्मेट के तहत टीमों को 12 समूहों में बांटा जाएगा और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. ओपनिंग सेरेमनी और ओपनिंग मैच मैक्सिको में होने की उम्मीद है, जबकि फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी में आयोजित होने की संभावना है.

विज्ञापन

PSL 2026 में टॉप स्कोरर रहे बाबर

बाबर आजम PSL 2026 में काफी शानदार फॉर्म में दिखे और रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की. पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए बाबर ने 11 मैचों में 588 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इस दौरान उनका औसत 73.50 और स्ट्राइक रेट 145.90 रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ