सूर्या से छिनी कप्तानी, तो टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी! चयनकर्ता कर सकते हैं टी20 स्क्वाड में बड़े बदलाव

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव भारत के टी20 कप्तान हैं लेकिन अब उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर सूर्या से कप्तानी छिनी, तो कुछ खिलाड़ियों का भी टीम से पत्ता कट सकता है.

Suryakumar Yadav (13)
1 / 6

Suryakumar Yadav: IPL 2026 के बाद भारत की टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. BCCI का फोकस अब 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप पर रहेगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव से भी भविष्य में कप्तानी छिन सकती है. सूर्या ने अपने कार्यकाल में कई खिलाड़ियों को बैक किया है और उन पर भरोसा जताया है. हालांकि, अगर यादव ही कप्तान नहीं रहे, तो इन खिलाड़ियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है और वो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह2 / 6

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह पर काफी भरोसा दिखाया था और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह दी थी. रिंकू टूर्नामेंट में लगातार फेल हो रहे थे, फिर भी सूर्या ने उन पर भरोसा जताया. रिंकू का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खास नहीं रहा है और अगर सूर्या की कप्तानी गई, तो रिंकू का भी पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती3 / 6

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में वरुण चक्रवर्ती पर काफी भरोसा दिखाया है. यह चीज टीम इंडिया के लिए फायदेमंद भी साबित हुई, लेकिन वरुण की हालिया फॉर्म खराब रही है. IPL में रवि बिश्नोई और क्रुणाल पांड्या जैसे स्पिनर्स धमाल मचा रहे हैं. अगर सूर्या की कप्तानी गई और चक्रवर्ती फॉर्म में नहीं रहे, तो उनका पत्ता भी कट सकता है.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा4 / 6

तिलक वर्मा ने पिछले दो सालों में भारत की टी20 टीम में अपनी जगह पक्की की है और सूर्या ने उन पर भरोसा जताया है. हालांकि, IPL 2026 में कुछ पारियों को छोड़ दिया जाए, तो मुश्किल स्थिति में तिलक रन नहीं बना पाए हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल IPL 2026 में प्रभावित कर रहे हैं. अगर सूर्या से कप्तानी छिनी गई, तो तिलक की जगह पर भी खतरा मंडरा सकता है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव5 / 6

कुलदीप यादव मौजूदा समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन वो पिछले कई महीनों से भारत की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. कुलदीप पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हमेशा भरोसा दिखाया है. अगर वो कप्तान नहीं रहे, तो फिर कुलदीप की जगह पर भी खतरा होगा.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज6 / 6

हर्षित राणा को जब टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोट लगी थी, तो सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया था. सिराज को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके. अभी सिराज अपने कद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और अगर सूर्या कप्तान नहीं रहे, तो शायद इस तेज गेंदबाज का भी टीम से पत्ता कट जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन