PAK vs USA Live Streaming: पाकिस्तान फिर होगा उलटफेर का शिकार? पिछली बार अमेरिका ने चटाई थी धूल, ऐसे देखें लाइव

PAK vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी. पिछले संस्करण में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था. ऐसे में अगर अमेरिका की टीम एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दे, तो कोई हैरानी नहीं होगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Pakistan vs USA

Pakistan vs USA

T20 World Cup 2026, Pakistan vs USA Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 10 फरवरी (मंगलवार) को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. सुपर-8 स्टेज की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. पिछले संस्करण यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को धूल चटाकर उलटफेर किया था. पाकिस्तानी टीम और उसके फैंस के जेहन में आज भी उस करारी हार की यादें ताजा होंगी.

विज्ञापन

ऐसे में अगर अमेरिका की टीम एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दे, तो हैरानी की बात नहीं होगी. ऐसे में सबकी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान फिर होगा उलटफेर का शिकार?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम ने अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटेफर किया था. अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में 5 रनों से मात देकर सबको हैरान कर दिया था. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका की टीम शानदार फॉर्म में दिख रही है. यूएसए को भले ही अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 29 रनों से हार मिली हो, लेकिन उसने टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दी थी.

वहीं, पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथों हारते-हारते बचा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और उसे 148 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में पसीने छूट गए थे. ऐसे में यूएसए फिर से पाकिस्तान को हराकर उलटफेर कर दे, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं लाइव?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- NED vs NAM: बास डी लीडे का गरजा बल्ला, नीदरलैंड्स ने एकतरफा मैच में नामीबिया को 7 विकेट से धोया

PAK vs USA: दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहांगीर, अहसान आदिल.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ