दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए आई बुरी खबर, बांग्लादेश फिर रचेगी इतिहास

PAK vs BAN Test Cricket Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा और पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया। तो वहीं, दूसरे टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश की टीम इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। 

Pakistan vs Bangladesh Test

Pakistan vs Bangladesh

PAK vs BAN Test Cricket Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम सीरीज में वापसी करने को बेताब है। रावलपिंडी मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की इस उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। वहीं, बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका है।

विज्ञापन

बारिश ने डाला मैच में खलल 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी मैदान पर आज से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ है। लेकिन पाकिस्तान के लिए बुरी खबर ये रही कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश ने बिगाड़ दिया। इस मैच में पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। न ही इस मैच में टॉस हो सका। पाकिस्तान के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच में मिली जीत ही पाकिस्तान को इस सीरीज में बराबरी दिलाएगी वरना पाकिस्तान की टीम ये सीरीज हार जाएगी।

विज्ञापन

दूसरे दिन भी बारिश के आसार 

विज्ञापन

रावलपिंडी में आज जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते मैदान पूरी तरह से भीग चुका है। मौसम विभाग की मानें तो रात में और भी तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मैच के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी बादल छाए रहने और बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। ये बारिश पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आएगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान को लगेगा झटका 

अगर इस मैच में बारिश ने ऐसे ही खलल डाली तो पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगेगा। पाकिस्तानी टीम पहले से ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है। ऐसे में उसे सीरीज में बराबरी करने के लिए दूसरे टेस्ट मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी है। बारिश के चलते अगर मैच नहीं खेला जाता है या फिर मैच ड्रॉ हो जाता है तो पाकिस्तान की टीम ये सीरीज 1-0 से गंवा बैठेगी, जो उसके लिए शर्मनाक होगी।

विज्ञापन

बांग्लादेश रच सकती है इतिहास 

बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था।  दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का समय खराब हो चुका है और अब चार दिन का ही खेल बचा हुआ है। अगर, ये टेस्ट मैच ड्रॉ होता है तो पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की उसी के घरेलू मैदान पर पहली बार सीरीज जीतने का मौका होगा। बांग्लादेश के लिए ये टेस्ट सीरीज एतिहासिक होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ