Litton Das Naseem Shah: पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम वैसे तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे रणनीति के तहत विपक्षी खिलाड़ियों को स्लेज करते नजर आते हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्हें लिटन दास को स्लेज करना भारी पड़ गया। इसके बाद लिटन दास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नसीम शाह के एक ओवर में 18 रन कूट डाले।
लिटन दास ने नसीम शाह को जमकर कूटा
ये नजारा 89वें ओवर में देखने को मिला। फैंस का दावा है कि इससे पहले बाबर और लिटन एक-दूसरे के सामने आ गए थे। बाबर ने लिटन को चिढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद लिटन ने इसका बदला लिया। नसीम शाह 89वां ओवर डालने आए तो लिटन ने बल्ले का मुंह खोल अंपायर के सिर के ऊपर से स्ट्रेट की ओर चौका कूट डाला।
ये भी पढ़ें: शाकिब अल हसन को हत्या के आरोप में कितनी मिल सकती है सजा, क्या खत्म हो जाएगा करियर?
इसके बाद अगली गेंद पर लिटन ने मिड विकेट के ऊपर से करारा चौका ठोक डाला। तीसरी गेंद खाली निकली। चौथी पर लिटन ने मिड विकेट के ऊपर से स्टेडियम पार छक्का ठोक हाहाकार मचा दिया। इस छक्के को देख पाकिस्तान का खेमा सहम उठा। लिटन रोके नहीं रुके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर शॉर्ट पिच गेंद का फायदा उठाया और स्क्वेयर लेग और डीप फाइन लेग के बीच में से चौका ठोक डाला। आखिरी बॉल जैसे-तैसे खाली निकली। इस तरह लिटन दास ने इस ओवर में कुल 18 रन कूटे।
ये भी पढ़ें: टेस्ट मैच के बीच एक दिन की छुट्टी, बोर्ड ने कर दिया बड़ा ऐलान
तूफानी अंदाज में पूरी की फिफ्टी
इसके बाद लिटन ने तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 58 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन पर नाबाद हैं। लिटन के साथ ही मुशफिकुर रहीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक डाला। मुशफिकुर 122 गेंदों में 7 चौके ठोक 55 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि शदमन इस्लाम शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोमिनुल हक ने 76 गेंदों में 50 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं और वह 132 रन से पीछे है।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 94 साल पुराना रिकॉर्ड
बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर
बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास हिंदू क्रिकेटर हैं। बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच हाल ही में उनके घर में आग लगाने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि ये बाद में झूठी साबित हुईं। लिटन दास को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित करने के भी आरोप लग चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कभी भी कुछ नहीं कहा है।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन की बॉलिंग देखी? ऋषभ पंत के नक्शेकदम पर कप्तान, खुद ही संभाला मोर्चा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
19 mins agoदूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
31 mins agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
49 mins agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
54 mins agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
1 hr agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
1 hr agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
2 hrs agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
2 hrs ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines