शाकिब अल हसन को हत्या के आरोप में कितनी मिल सकती है सजा, क्या खत्म हो जाएगा करियर?

Shakib Al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर मर्डर का केस दर्ज किया गया है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें एक छात्र की हत्या के आरोप में आरोपी बनाया गया है।

Shakib Al Hasan Murder Case

Shakib Al Hasan

विज्ञापन

Shakib Al Hasan Murder Case: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन इन दिनों पाकिस्तान में हैं। जहां वे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इस बीच एक खबर ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, शाकिब पर बांग्लादेश में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन पर ये आरोप पेशे से कपड़ा मजदूर रूबेल के पिता ने लगाया है। रूबेल को बांग्लादेश में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान 5 अगस्त को गोली मार दी गई थी। इसके दो दिन बाद 7 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। रूबेल छात्र आंदोलन में हिस्सा ले रहा था।

आरोपी नंबर-28

रूबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने 22 अगस्त को अदबोर पुलिस स्टेशन में इस बारे में मामला दर्ज कराया। इस केस में उन्होंने शाकिब अल हसन और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ 154 स्थानीय अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है। शाकिब मगुरा-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। रफीकुल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में उन्हें आरोपी नंबर 28 बनाया गया है। अज्ञात लोगों ने रूबेल पर गोली चलाई थी। इस मामले में अवामी लीग नेताओं के अलावा 400-500 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब सवाल ये कि अगर शाकिब बांग्लादेश लौटे तो क्या होगा? उन्हें कानून के अनुसार क्या सजा दी जा सकती है।

विज्ञापन

पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ सकती है

रिपोर्ट्स के अनुसार, हो सकता है कि शाकिब अब बांग्लादेश न लौटें। वे किसी दूसरे देश में दिन गुजार सकते हैं। शाकिब को बांग्लादेश में मुकदमा का सामना करना पड़ेगा। जिसमें गुनाह साबित होने पर उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ सकती है। बांग्लादेश में हत्या के आरोप में मौत की सजा का भी प्रावधान है। दिसंबर 2015 में एक व्लॉगर की हत्या के आरोप में दो छात्रों को मौत की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की कार्रवाई की तैयारी

हालांकि शाकिब इस मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं या नहीं, यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन कुछ भी हो इसका असर उनके करियर पर पड़ सकता है। हो सकता है कि उनका क्रिकेट करियर खत्म हो जाए क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष फारुख अहमद ने शाकिब को चेताया है। उन्होंने कहा है कि अगर शाकिब अगर टीम की तैयारियों के लिए बांग्लादेश में होने वाले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो उनके भविष्य को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे शाकिब ने पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने एक विकेट लिया तो वहीं बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

2006 में किया था डेब्यू

शाकिब अल हसन की उम्र 37 साल है। उन्होंने अगस्त 2006 में बांग्लादेश के लिए वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम के शीर्ष ऑलराउंडर बने हुए हैं। सीनियर खिलाड़ी ने अब तक 67 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में कई बार नंबर-1 पर कब्जा जमा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ