PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन

Litton Das Naseem Shah: लिटन दास ने नसीम शाह के एक ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 रन कूट डाले। इसे देख पाकिस्तानी खेमा सहम गया।

Babar Azam Litton Das Naseem Shah

Babar Azam Litton Das Naseem Shah

Litton Das Naseem Shah: पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम वैसे तो अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे रणनीति के तहत विपक्षी खिलाड़ियों को स्लेज करते नजर आते हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्हें लिटन दास को स्लेज करना भारी पड़ गया। इसके बाद लिटन दास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नसीम शाह के एक ओवर में 18 रन कूट डाले।

लिटन दास ने नसीम शाह को जमकर कूटा

ये नजारा 89वें ओवर में देखने को मिला। फैंस का दावा है कि इससे पहले बाबर और लिटन एक-दूसरे के सामने आ गए थे। बाबर ने लिटन को चिढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद लिटन ने इसका बदला लिया। नसीम शाह 89वां ओवर डालने आए तो लिटन ने बल्ले का मुंह खोल अंपायर के सिर के ऊपर से स्ट्रेट की ओर चौका कूट डाला।

इसके बाद अगली गेंद पर लिटन ने मिड विकेट के ऊपर से करारा चौका ठोक डाला। तीसरी गेंद खाली निकली। चौथी पर लिटन ने मिड विकेट के ऊपर से स्टेडियम पार छक्का ठोक हाहाकार मचा दिया। इस छक्के को देख पाकिस्तान का खेमा सहम उठा। लिटन रोके नहीं रुके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर शॉर्ट पिच गेंद का फायदा उठाया और स्क्वेयर लेग और डीप फाइन लेग के बीच में से चौका ठोक डाला। आखिरी बॉल जैसे-तैसे खाली निकली। इस तरह लिटन दास ने इस ओवर में कुल 18 रन कूटे।

तूफानी अंदाज में पूरी की फिफ्टी

इसके बाद लिटन ने तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 58 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन पर नाबाद हैं। लिटन के साथ ही मुशफिकुर रहीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक डाला। मुशफिकुर 122 गेंदों में 7 चौके ठोक 55 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि शदमन इस्लाम शतक से चूक गए। वह 93 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मोमिनुल हक ने 76 गेंदों में 50 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं और वह 132 रन से पीछे है।

बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर 

बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास हिंदू क्रिकेटर हैं। बांग्लादेश में चल रही हिंसा के बीच हाल ही में उनके घर में आग लगाने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि ये बाद में झूठी साबित हुईं। लिटन दास को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित करने के भी आरोप लग चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कभी भी कुछ नहीं कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ