हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Year Ender 2025: विवादों से लेकर ट्रॉफी तक... 10 कारणों से चर्चाओं में रहा PKL सीजन 12

Year Ender 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 सीजन काफी सफल साबित हुआ और कई बड़ी चीजें इस सीजन में हुई. व्यूअरशिप के मामले में कई सारे रिकॉर्ड इस सीजन ने तोड़े. इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 विवादों और रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन से भरा रहा. आइए 10 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनके चलते PKL 2025 चर्चा का विषय रहा.

विज्ञापन
PKL 2025 सीजन

Year Ender 2025: PKL 2025 सीजन काफी चर्चित साबित हुआ. ये प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन रहा और इसने व्यूअरशिप के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा. कुछ प्लेयर्स के लिए PKL का ये सीजन धमाकेदार रहा. इस बार प्रो कबड्डी लीग में विवाद भी छिड़े और दबंग दिल्ली ने आखिर फाइनल में पुणेरी पलटन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. आइए 10 कारणों के बारे में बात करते हैं, क्यों प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन चर्चाओं में रहा.

1. बने कई सारे करोड़पति

PKL 2025 ऑक्शन में कई सारे प्लेयर्स करोड़पति बने. हर बार कुछ ही खिलाड़ी करोड़ रूपये तक कमाते हैं. इस बार नीलामी में प्लेयर्स पर करोड़ों की बारिश हुई. कुल 10 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ का आंकड़ा ऑक्शन में पार किया.

2. नया रेड आउट रूल

PKL में हमेशा ही टाई की समस्या रहती थी और रोमांचक मैचों का नतीजा नहीं आ पाता था. इस बार PKL में मैच टाई होने पर 5 रेड शूटआउट का आयोजन हुआ. इससे मैचों के नतीजे सामने आए और ये काफी चर्चा में रहा.

विज्ञापन

3. तेलुगु ने खत्म किया इंतजार

तेलुगु टाइटंस पिछले 4 सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल हो रहे थे. इस साल आखिर उन्होंने अपने फैंस का इंतजार खत्म किया और आखिर प्लेऑफ का हिस्सा बने.

ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: वैभव सूर्यवंशी के शतक से लेकर रोहित-विराट का रिटायरमेंट… इस साल के 5 ऐसे पल जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया

विज्ञापन

4. पवन सहरावत ने बीच सीजन छोड़ा तमिल थलाइवाज का साथ

तमिल थलाइवाज ने पवन सहरावत को अपनी टीम में जोड़ा था. वो पहले भी इस टीम से खेल चुके थे और सभी की उनपर नजर थी. अचानक सीजन के शुरुआती कुछ मैचों के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला किया और टीम ने इसके पीछे अनुशासनहीनता से जुड़ा कारण बताया.

5. IPL के बाद दूसरा सबसे सफल लीग

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 ने व्यूअरशिप के मामले में काफी अच्छा किया. वो कुल 200 मिलियन दर्शकों को आकर्षित करने में सफल हुए और IPL के बाद भारत की दूसरी सबसे सफल स्पोर्ट्स लीग बने.

विज्ञापन

6. अंकुश राठी को कप्तानी से हटाना

बेंगलुरु बुल्स ने अंकुश राठी को सीजन की शुरुआत में कप्तान बनाया था. बाद में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और उन्होंने टीम को अनफॉलो भी कर दिया. ये काफी चर्चा का विषय रहा. उनकी जगह आकाश शिंदे को नया कप्तान बनाया गया.

ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर एशियन गेम्स तक… साल 2026 में बेहद बिजी रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल

विज्ञापन

7. नवदीप ने डिफेंस से मचाई तबाही

पटना पायरेट्स के नवदीप ने अपने डिफेंस से कमाल कर दिया. वो सीजन में सबसे अधिक 73 टैकल पॉइंट्स हासिल करने में सफल रहे. इसी कारण वो चर्चाओं में रहे.

8. मनप्रीत सिंह की कोच के रूप में सेंचुरी

मनप्रीत सिंह PKL इतिहास के पहले कोच बने, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने 100 मैच जीते. वो इस सीजन PKL इतिहास के सबसे सफल कोच बन गए.

विज्ञापन

9. अयान लोहचाब ने पार किया 300 का आंकड़ा

अयान लोहचाब ने PKL 2025 में ट्रिपल सेंचुरी लगा दी. पटना पायरेट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 316 रेड पॉइंट हासिल किए. वो PKL इतिहास के 5वें रेडर बने, जिन्होंने 300 का आंकड़ा पार किया.

10. दबंग दिल्ली ने जीता PKL सीजन

दबंग दिल्ली 6 साल से PKL की ट्रॉफी से दूर थी. उन्होंने 2019 में आखिरी बार ये टूर्नामेंट जीता था और वो इसके बाद से संघर्ष कर रहे थे. आखिर PKL 2025 में उनकी किस्मत चमक गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: साल 2026 में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 10 क्रिकेटर्स, लिस्ट में कई दिग्गज नाम भी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola