Who Is Lovepreet Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल का जलवा जारी है. वेटलिफ्टिंग में इस बार एथलीट्स ने कमाल का काम किया है. 28 साल के लवप्रीत सिंह ने 110 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता है. भारत के लिए ये 17वां मेडल है. लवप्रीत गोल्ड मेडल जीतने के बहुत करीब थे. वो सिर्फ एक किलो के अंतर से न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रू लिटी से पीछे रह गए. खैर लवप्रीत के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना किया है. उनका धैर्य, सकारात्मक सोच और साहस सभी के लिए एक प्रेरणा है.
लवप्रीत सिंह का जन्म कब हुआ?
कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह का जन्म 6 सितंबर 1997 को पंजाब के अमृतसर के पास स्थित बल सचंदर गांव में हुआ था. उनके परिवार की स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं थी. इस कारण से लवप्रीत को बचपन से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. लवप्रीत बहुत ही गरीब परिवार में पैदा हुए थे.
आर्थिक रूप थे कमजोर
लवप्रीत सिंह ने बचपन से ही घर की जिम्मेदारियां उठानी शुरू कर दी थीं. वो अपने दादा के साथ खेतों में काम करते थे. लवप्रीत अपने दादा के साथ सब्जियां भी बेचने जाते थे. साथ ही साथ वो उस घोड़ी की देखरेख भी करते थे जिसे शादी में किराए में भेजा जाता था. उनके पिता दर्जी का काम करते थे. लवप्रीत अपने पिता का काम भी सिखना चाहते थे लेकिन उन्हें इसके लिए मना कर दिया गया. उनके पिता ने उन्हें खेलों में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें: बचपन में गंवाया हाथ, अब रफ्तार से CWG 2026 रचा इतिहास, जानिए भारत के नए गोल्डन बॉय दिलीप गावित के संघर्ष की दास्तान
कैसे बदली लवप्रीत सिंह की जिंदगी?
लवप्रीत सिंह के गांव में कुछ युवा वेटलिफ्टिंग करते थे. उन्हें देखकर ही 13 साल की उम्र में लवप्रीत की जिंदगी बदल गई. वहीं से वो वेटलिफ्टिंग को लेकर उत्साहित हुए. उन्होंने भी इसकी प्रैक्टिस शुरू कर दी. लवप्रीत के पास संसाधनों कमी थी लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी. धीरे-धीरे वो आगे बढ़ते गए और खूब मेहनत की. 2017 में उनकी किस्मत चमकी. उन्हें पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के प्रशिक्षण शिविर में जगह मिली. इसके बाद ही उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत हुई.
लवप्रीत सिंह का करियर रहा शानदार
लवप्रीत सिंह ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया था. उन्होंने 109 किलो वर्ग में 355 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. इसके अलावा लवप्रीत ने 2021 और 2023 कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीता. 2025 में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई थी. वहां लवप्रीत जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर जीतकर लवप्रीत ने बता दिया है कि वो आगे जाकर और भी बड़े कारनामे करने वाले हैं. उन्होंने अपनी प्रतिभा इस बार पूरी दुनिया को दिखा दी है.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं शर्मिला धनखड़? इतिहास रचने के पीछे बेहद दर्दनाक रहा सफर
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines