Who Is Jhandu Kumar: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो गया है. भारतीय दल की शुरुआत शानदार रही है. पैरा एथलीट झंडू कुमार ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हैवीवेट 72 किलो स्पर्धा में 130.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत तो पहला मेडल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दिलाया है. झंडू पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है. काफी मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने सफलता की ऊंची उड़ान भरी है. झंडू की लाइफ त्याग और आत्मविश्वास की एक बड़ी मिसाल है.
झंडू कुमार का जन्म कहां हुआ?
झंडू कुमार ने बहुत छोटी सी जगह से आकर कॉमनवेल्थ गेम्स में सफलता हासिल की है. उनका जन्म बिहार के नालंदा जिले में स्थित हरनौत में हुआ था. झंडू अभी 28 साल के हैं. उनकी शुरुआती लाइफ काफी कठिन रही. गुजर-बसर करने के लिए उनके पास बिल्कुल भी पैसा नहीं था. इस वजह से उन्होंने ई-रिक्शा चलाया. इसके अलावा झंडू ने सब्जी बेचने का काम भी किया. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया और हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहे.
ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 में खुला भारत का खाता, झंडू कुमार ने दिलाया पहला मेडल
पोलियो की चपेट में आए झंडू कुमार
झंडू कुमार को पांच साल की उम्र में ही बड़ा झटका लग गया था. उन्हें पोलियो हो गया. इसके बाद उन्हें बैसाखी की मदद लेनी पड़ी. गरीबी और पोलियो की मार से वो उबर नहीं पाए. कोविड में उन्हें ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था. पैसों की तंगी के कारण बाद में उन्हें ई-रिक्शा बेचना भी पड़ा. उनके परिवार का गुजारा हरनौत बाजार में सब्जी की दुकान से चलता था. उनके पिता दुकान चलाते थे, जिसमें बाद में झंडू ने उनकी हेल्प की.
पावरलिफ्टिंग मे कैसे आए?
खेल के प्रति बचपन से ही झंडू कुमार बहुत जुनूनी थे. उन्होंने गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक में भी अपना दम दिखाया. इन खेलों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. उनका शरीर काफी मजबूत था. उन्हें पावरलिफ्टिंग का भी शौक था. दरअसल बिहार के एक सचिव के सुझाव ने उनकी किस्मत बदल दी. उन्होंने झंडू के तगड़े शरीर को देखकर उन्हें पावरलिफ्टिंग में जाने के लिए कहा. झंडू ने भी तुरंत उनकी बात मान ली और आज वो भारत के लिए मेडल लेकर आए.
ये भी पढ़ें: Commonwealth Games Day 3: भारतीय एथलीट मुक्केबाजी और तैराकी में लाएंगे मेडल! देखें आज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines