Who Is Keyaa Banerji: 21 साल की भारतीय वेटलिफ्टर कीया कुणाल बनर्जी को कुछ दिन पहले कोई नहीं जानता था लेकिन अब वो वायरल हो गई हैं. चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है. दरअसल साउथ अफ्रीका में IPF वर्ल्ड सब-जूनियर और जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 140 किलो की धमाकेदार डेडलिफ्ट कर कीया बनर्जी वायरल हो गई हैं. उन्होंने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है. सोशल मीडिया पर उनके अब खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सभी ने उनकी खूबसूरती और ताकत की तारीफ की है. हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने अपनी बॉडी के वजन से तीन गुना ज्यादा उठाया. आइए आपको बताते हैं कि कीया कुणाल बनर्जी कौन हैं.
कौन हैं कीया कुणाल बनर्जी?
कीया कुणाल बनर्जी हरियाणा की हैं. वो सोनीपत के अशोका यूनिवर्सिटी में बीएससी साइकोलॉजी की एक स्टूडेंट हैं. किया पहले से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं. वो आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं. कीया विदेश में जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखती हैं. उनके दादा एक आईएएस ऑफिसर रहे हैं.
स्पोर्ट्स के प्रति उनका पहले से लगाव रहा है. वो मीराबाई चानू को बहुत पसंद करती हैं. आप जानते हैं कि भारतीय स्टार मीराबाई वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक विजेता हैं. कीया फ्यूचर में मीराबाई की तरह ही नाम कमाना चाहती हैं. इसके अलावा उन्हें क्रिकेट में विराट कोहली काफी पसंद हैं. कीया अपने मासूम चेहरे और अटूट ताकत से अब चर्चा में आ गई हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को किया गया शामिल, CWG में अच्छे प्रदर्शन का मिला तोहफा
दूसरे नंबर पर रहीं कीया
कीया पावरलिफ्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं. इसके लिए वो काफी मेहनत कर कर रही हैं. वो जूनियर वुमेंस 47 किलो डिवीजन में हिस्सा लेती हैं. साउथ अफ्रीका में तो उन्होंने कमाल कर दिया. उनका कुल स्कोर 280 किलो रहा था. 47 किलो जूनियर मुकाबले में वो 5वें नंबर पर रही थीं. डेडलिफ्ट में उन्होंने अपनी ताकत से सभी को हैरान कर दिया. 140 किलो के लिफ्ट के साथ वो इवेंट में दूसरे नंबर पर रहीं.
आयरलैंड की एथलीट को किया पीछे
साउथ अफ्रीका में हुए इवेंट में आयरलैंड की ब्लाथनाइड ने भी 140 किलो का वजन उठाया था. कीया कुणाल बनर्जी डेडलिफ्ट सेक्शन में उनसे आगे रही. इस वजह से ही उन्हें सिल्वर मेडल मिल गया. फ्रांस की इनेस हर्बॉक्स ने गोल्ड अपने नाम किया. इनेस ने 165 किलो वजन उठाकर अपनी ताकत दिखाई थी. हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप में भी कीया ने सभी की वाहवाही लूटी थी.
ये भी पढ़ें: भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा चोट के कारण एशियन गेम्स से हुए बाहर
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
8 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
11 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
12 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
17 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
19 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines