Asian Games 2026 में नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को किया गया शामिल, CWG में अच्छे प्रदर्शन का मिला तोहफा

Asian Games 2026 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है. हाल ही में चोट के कारण नीरज चोपड़ा ने इस प्रतियोगिता से बाहर होने का ऐलान किया था. अब उनकी जगह एक फेमस एथलीट को शामिल कर लिया गया है. आइए आपको बताते हैं.

Asian Games 2026

नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर को मिला मौका (Photo: ANI)

Asian Games 2026: 19 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. हाल ही में भारतीय दल को एक बड़ा झटका लगा. चोट के चलते दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से बाहर हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी थी. उनसे फैंस ने गोल्ड की उम्मीद की थी. खैर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इसके बाद एक बयान में कहा था कि वो नीरज के स्थान पर जल्द ही किसी और के नाम की घोषणा करेंगे. अब उस एथलीट का नाम सामने आ गया है.

विज्ञापन

कौन लेगा नीरज चोपड़ा की जगह?

नीरज चोपड़ा ने इंजरी के बावजूद हाल ही में हुए कुछ इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज के साथी खिलाड़ी और फेमस जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. अब इसका ईनाम उन्हें मिला है. एशियन गेम्स में नीरज की जगह अब यशवीर एक्शन में नज़र आएंगे. यशवीर को बड़ा मौका मिल गया है. वो एशियन गेम्स में कमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एशियन गेम्स में हमने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को शामिल किया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता था. नीरज मौजूदा समय में चोटिल हैं. चोट के कारण बदलाव किया गया है. यशवीर के आने में कोई दिक्कत नहीं थी”.

ये भी पढ़ें: भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा चोट के कारण एशियन गेम्स से हुए बाहर

विज्ञापन

यशवीर सिंह का सीजन रहा है शानदार

यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सभी का दिल जीता था. इसके बाद वो काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने वहां पर अपना बेस्ट प्रदर्शन भी किया था. यशवीर ने 85.41 मीटर का थ्रो फेंका था. काशीनाथ नायक (2010) और नीरज (2018, 2026) के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वो मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं. 2026 उनके लिए जबरदस्त रहा है. उन्होंने आठ टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया. छह टूर्नामेंट्स में उन्होंने 80 मीटर से ज्यादा थ्रो फेंका है. अब यशवीर के ऊपर सभी की नजरें होंगी. नीरज की जगह शामिल किए जाने से उनके ऊपर दबाव भी होगा. वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किए गए प्रदर्शन को दोहराकर भारत के लिए मेडल लाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ