Vinesh Phogat Announced Return Wrestling: रेसलर विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला किया है. 31 साल की विनेश ने पेरिस ओलंपिक विवाद के बाद संन्यास का फैसला किया था. फाइनल में पहुंचने के बाद भी उन्हें मेडल नहीं मिला था. विनेश को 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण गोल्ड मेडल के लिए होने वाले मुकाबले से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था. संन्यास के बाद अब वो फिर से रेसलिंग जगत में वापसी करने वाली हैं और उनका लक्ष्य लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक्स है.
विनेश फोगट ने लिया बड़ा फैसला
विनेश फोगट ने दो घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वो रेसलिंग से रिटायरमेंट वापस ले रही हैं और उनका लक्ष्य लॉस एंजेलिस में होने वाला ओलंपिक है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘लोग पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस में अंत हो गया था? लंबे समय से मेरे पास जवाब नहीं था. मुझे मैट, दबाव, उम्मीदों और मेरे सपनों से पीछे हटने की जरूरत थी. पहली बार मैंने सांस लेने का फैसला किया.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे समझने में समय लगा कि मेरे सफर का वजन बहुत ज्यादा है. मेरा ये वर्जन दुनिया ने नहीं देखा था. मुझे सत्य नजर आ गया है. मुझे अभी भी ये खेल पसंद है और मैं अभी भी लड़ना चाहती हूं. मेरे अंदर की आग कभी खत्म नहीं हुई है. ये सिर्फ थोड़े समय तक थकावट में दबी हुई थी. ये जज्बा, अनुशासन मेरे अंदर बना रहेगा, भले ही मैं मैट से दूर हो गई थीं. अब मैं LA28 के लिए वापस आ रही हूं.’
ये भी पढ़ें:- Lionel Messi: कोलकाता में फुटबॉल लीजेंड लियोनल मेसी की 70 फीट मूर्ति तैयार, इस दिन होगा अनावरण
रेसलिंग से दूर रहने के बीच विनेश फोगाट ने क्या किया?
18 महीनों तक रेसलिंग से दूर रहने के बीच विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया. वो जुलाना से 6000 वोट के अंतर से चुनाव जीतने में सफल भी हुई थीं. जुलाई 2025 में उन्होंने बेबी बॉय का स्वागत किया था. खैर, अब उनका फोकस एक बार फिर से रेसलिंग पर होगा. विनेश ने वापसी की बात करते हुए ये भी लिखा कि अब वो अकेले नहीं होंगी. उन्होंने लिखा, ‘इस बार मैं अकेली नहीं हूं. मेरा बेटा भी मेरी टीम का हिस्सा बनेगा और वो मुझे सबसे ज्यादा मोटिवेट करेगा. वो लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के सफर पर मेरा चीयरलीडर होगा.’
ये भी पढ़ें:- लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स की तैयारियों में जुटी विनेश फोगाट, रेसलिंग से संन्यास के फैसले पर लिया यू-टर्न!
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 day agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 day agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
9 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines