हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US Open 2026: एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन के बीच होगा फाइनल मुकाबला, दोनों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

यूएस ओपन 2026 का फाइनल मैच तय हो गया है. मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन
यूएस ओपन का मेंस सिंगल्स मैच हुआ तय (Photo: X/ US Open Tennis)

US Open 2026: यूएस ओपन 2026 का मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच तय हो गया है. जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा. दोनों के बीच रविवार को तगड़ा मुकाबला होने वाला है. शेल्टन के लिए ये मुकाबला बहुत खास रहने वाला है. उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में एंट्री की है. अगर वो जीत गए तो फिर इतिहास रच देंगे. ज्वेरेव ने कारेन खाचानोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं शेल्टन ने कड़े मुकाबले में फ्रांसेस टियाफो को हराया.

सेमीफाइनल में हुए कड़े मुकाबले

ज्वेरेव ने खाचानोव के बीच मुकाबला काफी शानदार रहा. दोनों ने मैच जीतन के लिए पूरी जान लगा दी. अंत में ज्वेरेव ने खाचानोव को 6-3, 7-6(7), 7-6(6) से हराया. ज्वेरेव छह साल बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं. इससे पहले 2020 में वो फाइनल में पहुंचे थे. ज्वेरेव इस बार किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेंगे.

शेल्टन और टियाफो के बीच भी सेमीफाइनल मैच काफी तगड़ा रहा. शेल्टन पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन बाद में उन्होंने धमाकेदार वापसी की. अंत में शेल्टन ने टियाफो को 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराया. ज्वेरेव के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. वो लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन का फाइनल भी खेला. हालांकि वो जीत दर्ज नहीं कर पाए. वो यूएस ओपन जीतकर इस साल को और ज्यादा शानदार बनाना चाहेंगे. ज्वेरेव के लिए मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है. शेल्टन ने भी अपने गेम से काफी प्रभावित किया है. कुछ मैचों में उन्होंने पहला सेट हारने के बाद अपना दम दिखाकर वापसी की है. वो भी फाइनल मुकाबले को जीतना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: US Open 2026: एलेना रिबाकिना और आर्यना सबालेंका ने कटाया फाइनल का टिकट, पेगुला और गॉफ का सफर हुआ खत्म

वुमेंस सिंगल फाइनल मैच की पिक्चर भी हुई क्लियर

वुमेंस सिंगल्स फाइनल मैच भी क्लियर हो गया है. कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना का मैच आर्यना सबालेंका के साथ होगा. फाइनल में दुनिया की नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी. पहले सेमीफाइनल मैच में सबालेंका ने जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 में हराया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रिबाकिना ने गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में एंट्री की. रिबाकिना और आर्यना सबालेंका के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं. रिबाकिना पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. वो इस खिताब को जीतना चाहेंगी. उन्होंने 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ फ्रेंडली फुटबॉल मैच के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola