Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का धांसू प्रदर्शन जारी है। सुपर 4 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत की सेना ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मलेशिया को 4-1 से रौंद डाला। मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और मलेशिया पहले क्वार्टर में ही बढ़त लेने में सफल रही। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक के बाद एक तीन गोल दागते हुए मैच की पूरी कहानी को ही पलटकर रख दिया।
टीम की ओर से मंदीप सिंह ने मैच में पहला गोल मारा, जबकि दूसरा गोल सुखजीत और तीसरा गोल दिलप्रीत ने दागा। विवेक सागर प्रसाद ने चौथा गोल करते हुए भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगा दी। मैच में भारतीय टीम के डिफेंस ने भी लाजवाब खेल दिखाया।
पहले क्वार्टर में मलेशिया ने ली बढ़त
मैच की शुरुआत मलेशिया के लिए कमाल की रही। मैच के पहले ही मिनट में मलेशिया गोल दागते हुए टीम इंडिया को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर में मौके तो कई बने, लेकिन भारतीय प्लेयर्स उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। पहले क्वार्टर के बाद मलेशिया 1-0 की बढ़त के साथ आगे थी।
दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया का धांसू कमबैक
हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कमाल का कमबैक करके दिखाया। क्वार्टर की शुरुआत में मंदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर डाला। मंदीप के गोल को अभी 5 मिनट ही हुए थे कि सुखजीत सिंह ने एक और गोल दागते हुए टीम इंडिया को लीड में ला दिया और स्कोर 2-1 हो गया।
10 मिनट के अंदर ही भारतीय टीम की ओर से तीसरा गोल भी दिलप्रीत सिंह ने करते हुए मलेशिया के डिफेंस की धज्जियां उड़ा डाली। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया 3-1 से आगे हो चली थी।
तीसरे क्वार्टर में विवेक ने दागा गोल
3-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की बढ़त को तीसरे क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद ने 4-1 कर डाला। विवेक ने पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाते हुए मैच में अपना पहला और भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया। इसके बाद टीम इंडिया के डिफेंस ने मलेशिया को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम को अब अगला मुकाबला चीन से शनिवार यानी 6 सितंबर को खेलना है।
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines