स्पेनिश फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. टेनेरिफ क्लब के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का निधन हो गया है. 30 साल के इस फुटबॉलर ने मैच के दौरान लगी गंभीर चोटों के बाद दम तोड़ दिया. स्पेनिश सेकंड डिवीजन में टेनेरिफ और एफसी अंडोरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उनकी गोलकीपर से जोरदार टक्कर हो गई थी. इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. टेनेरिफ क्लब ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की.
क्लब ने अपने बयान में बताया कि जीसस डी मिगुएल अलामेडा ने 3 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली. क्लब ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ पूरी टीम खड़ी है. क्लब के मुताबिक, इस नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं है और उनके निधन से पूरा टेनेरिफ परिवार सदमे में है.
मैच के आखिरी पलों में हुआ दर्दनाक हादसा
यह हादसा टेनेरिफ और एफसी अंडोरा के बीच मुकाबले के स्टॉपेज टाइम में हुआ. उस समय दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं और इंजरी टाइम का सातवां मिनट चल रहा था. इसी दौरान अंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनों अपने गोल से काफी आगे निकलकर एक लंबी गेंद को रोकने के लिए सेंटर सर्कल की तरफ दौड़े. गेंद को क्लियर करने की कोशिश में उनका घुटना जीसस डी मिगुएल से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेनेरिफ के स्ट्राइकर मैदान पर ही बेसुध होकर गिर पड़े.
अस्पताल ले जाते समय आया कार्डियक अरेस्ट
हादसे के तुरंत बाद मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने जीसस डी मिगुएल को संभाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए टेनेरिफ के एस्तादियो हेलियोडोरो रोड्रिग्ज लोपेज स्टेडियम से अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई. हालांकि, स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था.
इस घटना ने मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बुरी तरह झकझोर दिया. कई खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक सके और मैदान पर ही रोने लगे. हादसे के बाद मुकाबले को भी रद्द कर दिया गया. जीसस डी मिगुएल के अचानक निधन से उनके क्लब, साथी खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है.
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 day agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 day agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
9 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines