हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Singapore Open 2026: धमाकेदार कमबैक और खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने किया अद्भुत कारनामा

Singapore Open 2026: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन में का खिताब जीत इतिहास रचने काम किया है. फाइनल के मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने कमाल का कमबैक करते हुए इंडोनेशिया की जोड़ी को हराया और खिताब पर कब्जा किया. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

Singapore Open 2026: भारत के लिए खेल जगत से अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय बैडमिंटन की स्टार पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन में इतिहास रचने का काम किया है. इस जोड़ी ने भारत के बैडमिंटन के लिए अद्भुत कारनामा करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत और इंडोनेशिया के बीच हुआ ये फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, जिसमें सात्विक-चिराग ने धमाकेदार अंदाज में कमबैक करते हुए 2 साल का इंतजार खत्म किया.

फाइनल में हुआ कांटे का मुकाबला 

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का फाइनल के मैच में सामना इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी से था. ये मुकाबला तीन सेट तक चला. इंडोनेशियाई जोड़ी ने शुरुआत में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बढ़त हासिल की और 21-18 से पहला सेट अपने नाम किया. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने कमाल का कमबैक करते हुए दूसरे सेट को 21-15 से जीता. तीसरे सेट पर हर किसी की नजरें लगातार बनी हुई थी, जिसमें शुरुआत से ही सात्विक-चिराग का दबदबा देखने को मिला. भारतीय जोड़ी ने 21-16 से तीसरे सेट में जीत हासिल कर मुकाबला अपना नाम किया. भारतीय जोड़ी को इसी साल इंडोनेशिया ओपन में इसी साल इस जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था. 

लगातार 5 मैचों में जीत हासिल कर जीता टाइटल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इंटरनेशनल स्तर पर भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. सिंगापुर ओपन से ठीक पहले इस जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में भी फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन खिताब जीतने से चूक गए थे. सिंगापुर ओपन की शुरुआत से ही दोनों कमाल की लय में नजर आ रहे थे. सबसे पहले ताइपे की जोड़ी ली जे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की.

विज्ञापन

इसके बाद जापान की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी और मलेशिया की जोड़ी कांग खाई शिंग और आरोन ताई को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. सेमीफाइनल में इनका सामना दक्षिण कोरिया की जोड़ी किम वॉन हो और सियो सेउंग जे से हुआ. इस मैच में दोनों ने पहले 2 सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में एंट्री कर ली.

ये भी पढ़िए- RCB vs GT IPL 2026 Final, Aaj ka Toss: किसने जीता आज का टॉस? यहां जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola