Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 का तीसरा मुकाबला तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धास के बीच खेला गया। जहां पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यूपी के लिए जहां गगन गौड़ा ने कमाल का प्रदर्शन किया तो वहीं टाइटंस टीम के लिए कप्तान विजय मलिक ने भी पूरी जान झोंक दी। यूपी की टीम ने इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शानदार अंदाज में अपना खाता खोला है। यूपी की टीम अब टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
यूपी योद्धास के लिए चमके गगन गौड़ा
सीजन के तीसरे मुकाबले में यूपी योद्धास के लिए रेडर गगन गौड़ा ने कुल 14 पॉइंट्स बटोरे। वहीं कप्तान सुमित सांगवान ने भी डिफेंडर की भूमिका निभाते हुए 8 अंक अपने नाम किया। वहीं गुमान सिंह ने भी रेडर की भूमिका निभाते हुए 7 अंक अपने नाम किए। भावनी राजपूर ने 3 अंक तो वहीं आशु सिंह ने भी 2 अंक टीम के लिए जुटाए। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण ही यूपी की टीम ने 40 अंक मुकाबले में बटोरे। जवाब में तेलुगु टाइटंस की टीम सिर्फ 35 अंक ही जुटा सकी और 5 पॉइंट्स से मुकाबला हार गई। तेलुगु टीम के लिए कप्तान विजय मलिका ने कमबैक की बहुत कोशिश की।
विजय मलिक की कोशिश हुई फेल
तेलुगु टाइटंस के लिए कप्तान विजय मलिक ने कुल 14 अंक कमाए। वहीं चेतन साहू ने भी 4 अंक बटोरे। भारत ने 3 अंक बटोरे जबकि शुभम शिंदे और अंकित ने 2-2 पॉइंट्स बटोरे। इस मुकाबले में जीत के बाद जहां यूपी की टीम सीधे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चली गई तो वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम सबसे नीचे 12वें स्थान पर नजर आ रही है। टूर्नामेंट में तेलुगु टीम को अच्छा स्टार्ट नहीं मिला है। पहले दोनों मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: BCCI ने MS Dhoni को दिया टीम इंडिया से जुड़ने का बड़ा ऑफर! क्या ड्रेसिंग रूम में होगी माही का वापसी?
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
19 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines