Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने 21 गोल्ड मेडल के अलावा 27 सिल्वर मेडल और 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे. भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा भारतीय हॉकी टीम ने भी गोल्ड जीता था. भारतीय खिलाड़ियों ने जापान में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी
दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और महिला क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी को टीम की ओर से जर्सी सौंपीं. हरमन की ही कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था.
इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम ने पीएम मोदी को हॉकी स्टिक सौंपी. प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के साथ संवाद भी किया. भारतीय खिलाड़ी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान काफी खुश नजर आए.
पीएम ने की भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ
पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया. भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा “आज पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमें यहां मौजूद हैं. दोनों ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है. खासकर महिला टीम ने 44 साल में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ा और गौरवपूर्ण का पल है”.
पीएम मोदी ने अपनी बातचीत में कोच, सपोर्ट स्टाफ और परिवार के सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने कहा “मैं आपके कोच, सपोर्ट स्टाफ और परिवार के सदस्यों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती भी है. मैं उन्हें सादर नमन करता हूं. इस बार एशियन गेम्स कई मायनों में यादगार रहे. हॉकी में हमारी पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते. खास तौर पर महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया. क्रिकेट में भी हमारी पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. कबड्डी में भी दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए. वहीं, तीरंदाजी में भारत को पांच गोल्ड मेडल मिले.”
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
17 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
18 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
23 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
1 day agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 day agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 day agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 day agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
2 days agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 days agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines