PKL 2025 Matches Preview: प्रो कबड्डी लीग में आज दो बड़े मैच होने वाले हैं। टूर्नामेंट का आगाज कुछ दिनों पहले हुआ था और सभी टीमें कुछ मैच खेल चुकी है। इस समय पुणेरी पलटन टॉप पर चल रही है और यूपी योद्धाज दूसरे पायदान पर है। टूर्नामेंट शुरुआती चरण में है और यह टीम जीत दर्ज करके मोमेंट हासिल करना चाहेगी। आज बेंगलुरु बुल्स के पास बड़ा मौका है। उन्हें अब तक PKL सीजन 12 में जीत नसीब नहीं हुई है। अब उनके पास किस्मत बदलने का मौका है।
PKL 2025 में आज होंगे दो धमाकेदार मैच
प्रो कबड्डी लीग में आज दो शानदार मुकाबले होने वाले हैं। टूर्नामेंट का 15वां मैच बेंगलुरु बुल्स और यू मुंबा के बीच होने वाला है। वाइजैग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब से यह मैच देखने को मिलेगा। बेंगलुरु बुल्स ने PKL 2025 में दो मैच खेले हैं लेकिन दोनों में उनके हाथ निराशा लगी है। दूसरी ओर यू मुंबा ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं और वो अच्छी स्थिति में हैं। कप्तान अंकुश राठी बुल्स को जीत दिलाना चाहेंगे।
आज के दिन का दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच होगा। यह टूर्नामेंट का 16वां मैच रहने वाला है और वाइजैग में ही इसका आयोजन होगा। यूपी योद्धाज ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उनकी जीत हुई है, वहीं स्टीलर्स 2 में से 1 जीत पाया है। हरियाणा डिफेंडिंग चैंपियन हैं और वो पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने के लिए मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
PKL में किसका पलड़ा रहा है भारी
यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच अब तक 22 मैच देखने को मिले हैं। 16 में मुंबा की जीत हुई है और सिर्फ 6 मैच बुल्स ने अपने नाम किए हैं। हमेशा से ही मुंबा का पलड़ा भारी रहा है और वो अपने इस रिकॉर्ड को कुछ ऐसा ही रखना चाहेंगे। दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धाज के बीच 13 मैच PKL में अब तक हुए हैं। 5 मैच में यूपी ने जीत दर्ज की और 6 बार हरियाणा स्टीलर्स का पलड़ा भारी रहा। उनके बीच दो मैच टाई रहे हैं।
कब, कहां और कैसे देखें PKL का लाइव एक्शन?
प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स का मैच रात 8 बजे शुरू होगा, वहीं यूपी योद्धाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच 9 बजे से मैच का आगाज देखने को मिलेगा। फैंस इन दोनों मुकाबलों का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर दोनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
ये भी पढ़ें:- PKL 12: लगातार 2 हार के बाद आखिरकार खुला तेलुगू टाइटंस का खाता, जयपुर पिंक पैंथर्स को मिली करीबी हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
18 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines