PKL 2025, Tamil Thalaivas vs Bengal Warriorz: कप्तान पवन सहरावत के बगैर ही तमिल थलाइवाज ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 30वें मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मैच में थलाइवाज की टीम ने बंगाल वारियर्स को 46-36 के बड़े अंतर से हरा दिया। लगातार बैक टू बैक हार के बाद थलाइवाज को आखिरकार जीत मिली है, वहीं बंगाल को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
अर्जुन देसवाल ने किया कमाल
कप्तान पवन की गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। जिसके कारण ही थलाइवाज की जीत में अर्जुन देसवाल (17), नरेंद्र कंडोला (7) के साथ-साथ डिफेंस में रौनक (4), आशीष (3) और हिमांशु (3) ने डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया। बंगाल के लिए देवांक दलाल ने 13 अंक लिए जबकि अंकित ने डिफेंस से दो अंक लिए। थलाइवाज ने 25 रेड प्वाइंट और डिफेंस में 15 प्वाइंट के साथ इस सीजन की अपनी दूसरी जीत पक्की की। हाफ टाइम तक थलाइवाज को 23-11 की लीड मिली हुई थी। जिसके कारण बंगाल की टीम पहले से ही दबाव में नजर आ रही थी।
तमिल थलाइवाज को मिली बड़ी जीत
हाफ टाइम के बाद देवांक थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में लाए और फिर 2 शिकार कर उसे ऑलआउट की ओर धकेला। बीते 5 मिनट में बंगाल ने देवांक और डिफेंस की बदौलत चार के मुकाबले 10 अंक लेकर वापस की राह पकड़ ली थी। बंगाल ने ऑलआउट लेते हुए स्कोर 18-26 कर लिया था। 30 मिनट के बाद थलाइवाज 33-22 से आगे थे। जैन कुन ली के बोनस के बाद देसवाल सेल्फ आउट हुए।
‘https://www.hotstar.com/embed/page?content_id=1271447804&start=0&end=180&partner_data=%7B%22packageName%22%3A%22com_jhs_embedded_player%22%2C%22token%22%3A%22eyJhbGciOiJIUzI1NiJ9.eyJwYXJ0bmVyX2lkIjoiSE9UU1RBUiIsInBhcnRuZXJfZG9tYWluIjoiV1dXLkhPVFNUQVIuQ09NIiwiZW1iZWRkZWRfcGxheWVyX2lmcmFtZV9pZCI6ImRlZmF1bHQifQ.BuEpAx7mIcbwkSzjQ2nK5sQLUoXlQsFOCdFCFc-0Gbo%22%7D&autoplay=1&rt=ep’
देवांक का शिकार कर रौनक ने उन्हें रिवाइव करा लिया। वक्त बीता लेकिन अंतर नहीं घटा और 37वें मिनट में बंगाल के लिए फिर सुपर टैकल आन था। देवांक रिवाइव होकर आए और डिफेंस करते हुए आउट हो गए। उनका यह प्रयास उनकी हताशा और बंगाल के डिफेंस के खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। रही-सही कसर थलाइवाज ने एक और ऑल आउट के साथ पूरी कर दी।
https://www.hotstar.com/embed/page?content_id=1271447812&start=0&end=180&partner_data=%7B%22packageName%22%3A%22com_jhs_embedded_player%22%2C%22token%22%3A%22eyJhbGciOiJIUzI1NiJ9.eyJwYXJ0bmVyX2lkIjoiSE9UU1RBUiIsInBhcnRuZXJfZG9tYWluIjoiV1dXLkhPVFNUQVIuQ09NIiwiZW1iZWRkZWRfcGxheWVyX2lmcmFtZV9pZCI6ImRlZmF1bHQifQ.BuEpAx7mIcbwkSzjQ2nK5sQLUoXlQsFOCdFCFc-0Gbo%22%7D&autoplay=1&rt=ep%27
ये भी पढ़ें: PKL 2025: पॉइंट्स टेबल में इस टीम का दबदबा, अभी तक नहीं मिली हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
15 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines