Pawan Sehrawat on Tamil Thalaivas Release: PKL 2025 की शुरुआत में पवन सहरावत पर सभी की नजर थी। वो तमिल थलाइवाज के लिए कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, उन्हें थलाइवाज ने अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने पवन पर अनुशासनहीनता का आरोप जड़ा था और इसी के बाद फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। अब इसी विषय पर पवन सहरावत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने खुला चैलेंज देते हुए कह दिया है कि वो गलत रहे, तो दोबारा ये खेल नहीं खेलेंगे।
पवन सहरावत का खुला चैलेंज
तमिल थलाइवाज से निकाले जाने के बाद पवन सहरावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसी बीच उन्होंने कहा, ‘कल डाली गई पोस्ट के बाद मैं आप सभी द्वारा आए मैसेज और कॉल के लिए शुक्रिया कहता हूं। मैंने सीजन 9 भी इसी टीम से खेला था और उस वक्त चोटिल होने के दौरान मुझे काफी सहयोग मिला। कोच संजीब बालियान साहब ने मेरी सहायता की थी। मैंने अपने छोटे भाई अर्जुन देशवाल के साथ मिलकर टीम को आगे बढ़ाने के लिए कई प्लान तैयार किए थे।
पवन ने आगे कहा, ‘एक व्यक्ति के कारण हम उस प्लान में असफल रहे। फ्रैंचाइजी ने मेरे ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। मैं टीम इंडिया का सदस्य हूं और मुझे पता है कि अनुशासन का मतलब क्या होता है। टीम ने मुझपर जो आरोप लगाए हैं, अगर वो 1% भी सही रहे, तो मैं कबड्डी खेलना छोड़ दूंगा। मैं गलत नहीं हूं और इस बात पर खड़ा रहूंगा।’
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: पॉइंट्स टेबल में इस टीम का दबदबा, अभी तक नहीं मिली हार
तमिल थलाइवाज ने दी थी सफाई
पवन सहरावत तमिल थलाइवाज के लिए कुछ मैच खेलते हुए नजर आए। अचानक से वो गायब हो गए और टीम के साथ भी नहीं दिखाई दिए। इसी के बाद जब फैंस ने सवाल उठाना शुरू किया, तो तमिल थलाइवाज ने पोस्ट डालकर बता दिया कि उन्होंने पवन को रिलीज करने का कड़ा फैसला लिया है। इसी बीच उन्होंने अनुशासनहीनता को कारण बताया और कहा कि टीम के हित में उन्होंने फैसला लिया है। पवन ने भी चुप्पी तोड़ी है और देखना होगा कि चीजें किस दिशा में आगे जाती हैं।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: अर्जुन के कमाल से जीत की पटरी पर लौटी तमिल थलाइवाज, बंगाल वॉरियर्स मिली बड़ी हार
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
18 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines