हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय, भारत में खेलने से मना करने पर बांग्लादेश को मिल गई जगह

Pakistan out of Asian Champions Trophy: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है. टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. ऐसे में अब पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को एंट्री मिली है.

विज्ञापन
IND vs PAK: Hockey Match/ Photo Source: ANI

Pakistan out of Asian Champions Trophy: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से जालंधर और मोहाली में होने वाला है. भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी का जिम्मा मिला है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भी भाग लेना था. लेकिन पाकिस्तान ने भारत में खेलने की बजाय अपने मैच को किसी और देश में शिफ्ट करने की मांग की थी. हालांकि ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. इसकी जानकारी हॉकी इंडिया ने दी है.

पाकिस्तान हुआ बाहर

पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने टूर्नामेंट का ऐलान होने के बाद भारत में खेलने से साफ मना कर दिया था और अपने मुकाबले किसी और देश में शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया. नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं और उसकी जगह पर बांग्लादेश को एंट्री मिल गई है. बांग्लादेश को छठी टीम के रूप में मौका मिला है.

हॉकी इंडिया ने बयान जारी करते हुए पीटीआई के हवाले से कहा कि एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच होगा. भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीम हिस्सा लेने वाली हैं. पंजाब में लगभग 2 दशक के बाद इंटरनेशनल हॉकी की वापसी हो रही है. पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी. पाकिस्तान इस साल छह टीमों में पांचवें स्थान पर था. अब आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मना करने के बाद बांग्लादेश और ओमान जिनको रिजर्व टीमों में रखा गया था उसमें से बांग्लादेश हॉकी टीम को एंट्री मिल गई है.

विज्ञापन

भारत ने कटाया ओलंपिक 2028 का टिकट

भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब 4 बार अपने नाम किया है. इसके अलावा भारत ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था. इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था. गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत ने ओलंपिक 2028 का भी टिकट कटाया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब एशियई चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम से उम्मीदें हैं.

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की बात करें तो दोनो देश आईसीसी और एशिया कप के टूर्नामेंट तटस्थ स्थान पर खेलते हैं. साल 2008 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं गई है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पाकिस्तान ने अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे, जबकि भारत के पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola