Asia Cup 2025: भारत में इस साल एशिया कप खेला जाना है, जोकि पाकिस्तान फिलहाल हजम नहीं कर पा रहा है। जिसके कारण ही पाकिस्तान की हॉकी एसोसिएशन ने नई चाल चली है। अब पाकिस्तानी मीडिया में रिपोर्ट आ रही है कि एशिया कप के लिए पाकिस्तान अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा। वहीं भारत ने अभी तक पाकिस्तान के आने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि एशिया कप को लेकर अब पाकिस्तान का रुख हैरान करने वाला है।
एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान
भारत लंबे समय के बाद हॉकी एशिया कप आयोजित करने वाला है। जिसके लेकर अब पाकिस्तान ने हंगामा खड़ा करना शुरू कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से अच्छे नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलों में दोनों देशों की टीम दौरा करती थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में रहने वाले आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग भी शुरू हो गई थी। हालांकि इसको रुके हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन रिश्ते अभी भी खराब हैं। हालांकि इसी को लेकर अब पाकिस्तान एशिया कप के लिए भारत नहीं आना चाहती।
जानें कब खेला जाएगा मुकाबला
बिहार के राजगीर में एशिया कप खेला जाने वाला है। अगस्त में होने वाले इस टूर्नामेंट पर ही हॉकी विश्व कप 2026 का क्वालिफिकेशन टिका हुआ है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम अपना नाम वापस लेती है, तो उनको विश्व कप 2026 में जगह बनाने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में देखना यह है कि क्या पाकिस्तान की टीम इतना बड़ा रिस्क उठा पाएगी। हालांकि इस विवाद में भारत ने अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। पाकिस्तान की हॉकी टीम पिछले कुछ सालों में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करता देख हैरान हैं दिग्गज, तारीफ में कह गए बड़ी बात
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines