Asian Hockey Champions Trophy 2026: भारत एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक पंजाब में करने वाला है. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मोहाली और जांलधर में खेले जाने वाले हैं. जिसके लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत आने वाली थी. हालांकि नई रिपोर्टस की मानें तो पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अब भारत आने से मना कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने मुकाबले किसी और देश में आयोजित करने की बड़ी मांग उठाई है. फेडरेशन ने अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
भारत आने से पाक ने किया इनकार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ समय पहले दावा किया था कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान ने हामी पर दी है. पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के एक आधिकारी ने इस दावे का खंडन कर दिया है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अब भारत आने से इनकार कर दिया है. उनकी मांग है कि पाकिस्तान के सभी मुकाबले किसी और देश में आयोजित कराए जाए.
पाकिस्तानी अधिकारी ने सरकार से परमीशन लेने की बात कही है. इस बारे में बोलते हुए पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, ‘हम पहले सरकार से सलाह लेंगे कि टीम को भारत भेजा जाए या नहीं. इसके बाद ही भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.’ हालांकि मौजूदा रूख से साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्तान भारत आने के लिए तैयार नहीं है. वहीं भारतीय हॉकी फेडरेशन ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.
पाकिस्तान नहीं आया तो कौन लेगा हिस्सा?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत के अलावा मलेशिया, चीन, जापान, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया की टीमें इस टूर्नामेंट में खेलने वाली हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते लंबे समय से बहुत खराब हैं. जिसके कारण ही खेल की दुनिया में भी इसका असर देखने को मिलता है. क्रिकेट में भी पाकिस्तान की टीम हाल में ही खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर नहीं आई थी. जिसके सीख लेकर ही हॉकी फेडरेशन अब ये फैसला करने वाला है.
ये भी पढ़ें: भारत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खेलेगा पाकिस्तान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
हालांकि भारतीय हॉकी फेडरेशन ने पाकिस्तान के मुकाबले कई और कराने के लिए नहीं तैयार होने वाली है. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट से ही बाहर किया जा सकता है. हाल के समय में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन भी बहुत ही शर्मनाक रहा है. ऐसे में वो एक बार फिर से भारत के खिलाफ खेलकर अपनी बेइज्जती नहीं कराना चाहता है. पाकिस्तान का हॉकी फेडरेशन बड़ा रिस्क उठा रहा है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि अगर पाकिस्तान नहीं आया, तो कौन सा देश उनकी जगह लेगा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स का कुछ ऐसा रहा है इतिहास, जानिए इस मेगा टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines