Neeraj Chopra Live Streaming: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर रंग जमाने को तैयार हैं. टोक्यो में 13 सितंबर से खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज 17 सितंबर को पहली बार नजर आएंगे. नीरज के साथ सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी भाला फेंकते हुए दिखाई देंगे. नीरज पहले क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे और फिर 18 सितंबर को अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे.
इस मेगा इवेंट में नीरज के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम, जर्मनी के जूलियन वेबर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. नीरज के मैचों का आप लाइव टेलीकास्ट और फ्री में स्ट्रीमिंग का मजा भी ले पाएंगे. कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारतीय स्टार के मुकाबले वो आइए आपको बताते हैं.
कहां देख पाएंगे नीरज के मुकाबले?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए बेकरार हैं. टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में 17 सितंबर को क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज पहली बार मेंगा इवेंट में जैवलिन थ्रो फेंकते हुए दिखाई देंगे. भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि नीरज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: नीचता पर उतरा पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव टीवी पर कप्तान सूर्यकुमार को दी गाली, वीडियो वायरल
नीरज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. अब अगर आपका टीवी रिचार्ज नहीं है या फिर आपके पास स्टार स्पोर्ट्स का चैनल नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. नीरज के मुकाबले का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार ऐप पर भी ले सकेंगे. जियोहॉटस्टार का अगर पहले से आपके पास पैक है, तो फिर तो आपकी बल्ले-बल्ले है.
डिफेंडिंग चैंपियन हैं नीरज
नीरज चोपड़ा ने दो साल पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जमकर गर्दा उड़ाया था. भारत के स्टार एथलीट ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था. उन्होंने पाकिस्तान के अरशद नदीम को फाइनल मैच में मात दी थी. अरशद 87.82 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. फैन्स एक बार फिर नीरज और अरशद के बीच लंबे समय से चली आ रही राइवलरी को देखने के लिए बेताब हैं. नीरज इस मेंगा इवेंट में दो मेडल अपने नाम कर चुके हैं और उनकी निगाहें तीसरे मेडल पर होगी.
ये भी पढ़ें:- खत्म हो गया है IND vs PAK मैच का क्रेज! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines