लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश का पहले पायदान पर कब्जा 

Lausanne Diamond League 2026: लुसाने डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा को एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तरह इस टूर्नामेंट में भी नीरज चोपड़ा ने दूसरे स्थान पर फिनिश किया है. वहीं श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पहले नंबर पर रहे हैं.

Neeraj Chopra

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल (Neeraj Chopra Pic Credit- ANI)

Lausanne Diamond League 2026: भारत के सुपरस्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीते थे. जिसके बाद वो लुसाने डायमंड लीग 2026 में नजर आए. जहां पर सभी की नजरें उनके ऊपर ही टिकी हुई थी. इस इवेंट में पहले राउंड से ही नीरज चोपड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन अंत में उन्होंने दूसरे स्थान पर फिनिश किया. .09 सेंटीमीटर से वो पहले स्थान पर आने से चूक गए. श्रीलंका के  जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा ने पहले पायदान पर फिनिश किया है. 

विज्ञापन

पहले राउंड में ही नीरज का चला जादू 

इवेंट के शुरू होने के बाद पहले राउंड में ही श्रीलंका रुमेश थरंगा ने 85.99 मीटर का थ्रो फेंका. जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर का थ्रो करके पहले राउंड में ही दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया था. रुमेश थरंगा ने दूसरे राउंड में 87.06 मीटर का तो वहीं तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो करके पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया. वहीं नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 88.05 मीटर का थ्रो किया तो नहीं तीसरे राउंड में सिर्फ 83.72 मीटर का थ्रो किया. 

विज्ञापन

इवेंट में 9 एथलीट थे, लेकिन इन्हीं दोनों के बीच टक्कर देखने को मिली. आखिरी और छठे राउंड में 86.69 मीटर का थ्रो करके पीटर एंडरसन तीसरे स्थान पहुंचे. नीरज चोपड़ा की बात करें तो चौथे राउंड में उन्होंने फाउल कर दिया, तो वहीं 5वें राउंड में उन्होंने थ्रो नहीं करने का फैसला किया. जिसके बाद छठे राउंड में 82.15 मीटर का थ्रो किया. बता दें कि 88.05 मीटर का थ्रो इस सीजन में नीरज चोपड़ा का बेस्ट है. इससे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर जीता था. 

ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं

विज्ञापन

अब 27 अगस्त को मैदान पर उतरेंगे नीरज चोपड़ा 

डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का अगला इवेंट 27 अगस्त को ज्यूरिख स्विट्जरलैंड में होने वाला है. जहां पर भी अगर नीरज चोपड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वो 4 और 5 सितंबर को होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फाइनल मुकाबला ब्रुसेल्स बेल्जियम में खेला जाने वाला है. जहां पर सिर्फ 6 जैवलिन थ्रो एथलीट ही पहुंच पाएंगे. 

श्रीलंका के रुमेश थरंगा और ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं नीरज फिलहाल 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2026 से कमबैक किया था. हालांकि इन दोनों लीग में ही उनके 12 पॉइंट हो चुके हैं. ऐसे में वो फाइनल में पहुंच सकते हैं. बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 2022 और 2025 में डायमंड लीग जीती है. ऐसे में वो ये कारनामा अब तीसरी बार करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ