NASCAR Driver Killed in US plane crash with Family: अमेरिका नॉर्थ कैरोलिना के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर एक डेडली प्लेन क्रैश में 7 लोगों की जान चली गई, जिसमें पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल और उनका परिवार भी शामिल था. सेसना सी550 कॉर्पोरेट जेट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद, लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 10:20 बजे लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया. अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रनवे के पूर्वी छोर पर गिर गया और टकराते ही उसमें आग लग गई.
पूरे परिवार की मौत
NASCAR ने एक बयान जारी कर कंफर्म किया है कि कि ग्रेग बिफल की मौत उनकी पत्नी क्रिस्टीना, उनकी बेटी एम्मा, उनके बेटे राइडर और 3 अन्य लोगों के साथ हुई. ऑर्गेनाइजेशन ने बिफल को एक चैंपियन रेसर से कहीं ज्यादा बताया, उन्हें NASCAR कम्यूनिटी का एक प्यारा सदस्य कहा, जिनका जुनून, ईमानदारी और फैंस के साथ जुड़ाव ने इस खेल पर एक न मिटने वाली छाप छोड़ी.
शोक की लहर
इस खबर के बाद ढेरों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर जोश स्टीन ने बिफल को न सिर्फ उनकी रेसिंग सक्सेस के लिए, बल्कि उनके साहस और करुणा के लिए भी याद किया, खासकर तूफान हेलेन के बाद निवासियों की मदद करने की उनकी कोशिशों के लिए. मोटरस्पोर्ट्स यूट्यूबर गैरेट मिशेल ने भी कंफर्म किया की कि परिवार उनके साथ टाइम स्पेंड करने के लिए रास्ते में था. बताया जा रहा है कि यह विमान बिफल से जुड़ी एक निजी कंपनी का था. स्टेट्सविले एयरपोर्ट के डायरेक्टर जॉन फर्ग्यूसन ने कहा कि जब तक मलबा साफ नहीं हो जाता, तब तक एयरपोर्ट बंद रहेगा. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: वो 5 क्रिकेटर्स जिन्होंने अलमारी में रख दिया बैट और बॉल, इंटरनेशनल करियर को कहा अलविदा
ग्रेग बिफल का करियर
ग्रेग बिफल अमेरिका के मशहूर NASCAR रेसिंग ड्राइवर थे, जिन्हें मोटरस्पोर्ट की दुनिया में “द बिफ” के नाम से जाना जाता था. उनका जन्म वैंकूवर, वॉशिंगटन में हुआ था और उनका रेसिंग करियर करीब 2 दशकों तक चला. ग्रेग बिफल ने Craftsman Truck Series और Xfinity Series दोनों में चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा. वो ऐसे पहले ड्राइवर बने जिन्होंने इन दोनों प्रमुख सीरीज में खिताब अपने नाम किया.
19 रेस के विनर
उन्होंने NASCAR Cup Series में भी शानदार प्रदर्शन किया और कुल मिलाकर 19 रेस जीतीं. उनका टैलेंट, अग्रेसिव लेकिन बायलेंस्ड ड्राइविंग स्टाइल और कंसिस्टेंसी ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया. साल 2023 में उन्हें NASCAR के 75 महानतम ड्राइवर्स की लिस्ट में शामिल किया गया. रेसिंग के अलावा, ग्रेग बिफल सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते थे. 2024 में आए हरिकेन हेलेन के बाद उन्होंने अपने निजी हेलिकॉप्टर से लोगों की मदद की. 55 साल की उम्र में उनका निधन मोटरस्पोर्ट वर्ल्ड के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines