हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, अवनि लेखरा ने सिल्वर किया अपने नाम

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है. भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 अंक कमाए और रिकॉर्ड बना दिया. इसी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. अवनि लेखरा ने भी सिल्वर अपने नाम किया है.

विज्ञापन
Mona Agarwal ने भारत के लिए लिए जीता गोल्ड मेडल (Pic Credit- The Khel India X)

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है. शूटिंग में भारत ने बहुत ही अच्छी शुरुआत की है. 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत की पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 अंक कमाए और एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड बना दिया. मोना अग्रवाल ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. ये भारत का इस टूर्नामेंट में पहला गोल्ड भी है. भारत की अवनि लेखरा ने भी अच्छा प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल जीत लिया है.

मोना अग्रवाल ने किया शानदार प्रदर्शन  

भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने 250.0 अंक हासिल करके गेम्स रिकॉर्ड बना दिया है. जिसके कारण ही उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. उनके साथ दूसरे नंबर पर रही अवनि लेखरा से वो 0.4 अंक से आगे रहे. अवनि ने 249.6 अंक हासिल किए थे. जिसके कारण ही उन्हें सिल्वर मेडल मिला है. पेरिस पैरालंपिक 2024 में मोना ने अच्छा प्रदर्शन करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. वहीं अवनि ने पैरालंपिक में 2 गोल्ड मेडल जीता है. ऐसे में गोल्ड से चूकने के बाद निराश होंगी.  

मुकाबला आखिरी शॉट तक बहुत ही रोमांचक ही रहा था. फाइनल शॉट तक इन दोनों में से कोई भी गोल्ड मेडल जीत सकता था. उस समय तक मोना अग्रवाल अवनि लेखरा से सिर्फ 0.1 अंक की ही बढ़त थी. आखिरी शॉट में मोना ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं अवनि ने और खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अंतर थोड़ा और बड़ा हुआ. ब्रॉन्ज मेडल दक्षिण अफ्रीका की युनरी ली ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. SH1 कैटेगरी उन शूटर की होती है, जो निचले अंगों से दिव्यांग होते हैं.

विज्ञापन

पिछले प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगी भारत 

भारत के पैरा एथलीट ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था. एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने 27 गोल्ड, 32 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल जीता था. ऐसे में भारत को अब इस प्रदर्शन से आगे बढ़ना पड़ेगा. जिस तरह से शुरुआत इस बार भारत को मिली है. ऐसे में उम्मीद है कि भारत इस बार 109 मेडल से भी ज्यादा जीत सकता है. पहले दिन की बात करें तो मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा के कारण भारत मेडल टैली में नंबर 1 पर था. 

ये भी पढ़ें: ‘मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी’, पुर्तगाल टीम से सस्पेंड होने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ललकार

विज्ञापन

इस इवेंट में भारत और खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. भारत ने अब तक निशानेबाजी में भी बहुत ही अच्छा किया है. उम्मीद है कि भारत निशानेबाजी में ऐसा ही प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगा. वहीं तीरंदाजी में भी भारत एथलीट पिछले प्रदर्शन को और दोहराना चाहेगी. अगर भारत ऐसा करने में सफल रहा, तो कमाल हो सकता है. जूडो में भारत ने अब तक 2 मेडल और जीत लिया है. जिसमें एक ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल है. 

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola