Lionel Messi: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने हाल में ही अपने पिता जॉर्ज को लंबी बीमारी के कारण खोया था. जिसका असर अब उनके ऊपर देखने को मिल रहा है. पिता को खोने के बाद अब मेसी पूरी तरह से टूट गए हैं. जिसके कारण ही उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है. हालांकि इस फैसले से दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका लगा है. इस मुश्किल समय में मेसी ने अपने परिवार के साथ समय बिताने का बड़ा अहम फैसला किया है.
लियोनेल मेसी ने फुटबॉल से लिया ब्रेक
गोल डॉट काम के हवाले से फ्रांसीसी वेबसाइट फुट मर्काटो की रिपोर्ट के अनुसार पिता के निधन से टूटने के बाद लियोनेल मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल तक ब्रेक लेने का फैसला किया है. इस मुश्किल समय में वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. बता दें कि मेसी के करियर में उनके पिता का बहुत ज्यादा योगदान था. मेसी ने इंटर मियामी में वापसी के लिए कोई भी तारीख अभी तक फाइनल नहीं की है. मियामी की टीम को अब कुछ मुकाबले बिना मेसी के भी खेलने पड़ सकते हैं. हाल में ही मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए नजर आए थे. जहां पर उन्होंने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम को फाइनल में पहुंचाया था. जहां पर स्पेन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: 10 चौके-7 छक्के, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने ठोका तूफानी शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
करियर में भी मेसी के पिता ने निभाई थी अहम भूमिका
फुटबॉल में जब लियोनेल मेसी ने अपना करियर बनाना शुरू किया था. उस समय उनके पिता जॉर्ज मेसी स्टील कंपनी में सुपरवाइजर का काम करते थे. लेकिन फुटबॉल में जब मेसी को सफलता मिली, तो उन्होंने अपने बेटे के एजेंट और रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभाई थी. मेसी के पिता ने भी इंटर मियामी में उनके खेलने को लेकर भी अहम भूमिका निभाई थी. मेसी फिलहाल अपने करियर के आखिरी पड़ाव में है. ऐसे में वो बहुत सोच समझकर भविष्य को लेकर फैसले कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सीएसके कैंप का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस महीने लेने वाले हैं बड़े फैसले
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines