Lionel Messi retires: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में आखिरी बार अर्जेंटीना के लिए खेला था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने देश की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया था. हालांकि स्पेन से खिताबी मुकाबले हारने के बाद अर्जेंटीना का दिल टूट गया था.
देश के लिए लगभग दो दशक तक खेला
39 साल के मेसी ने अर्जेंटीना के लिए लगभग 2 दशक तक प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को साल 2022 में फीफा विश्व कप जिताया था. तब अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.
मेसी अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2026 में भी बैक टू बैक वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहते थे. लेकिन स्पेन ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया. मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 125 गोल दागे हैं.
मेसी , सबसे ज्यादा इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं. मेसी ने अपने इंटरनेशनल करियर में शानदार प्रदर्शन किया और कई ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की.
ये भी पढ़ें: Lionel Messi ने पहली बार एक मैच में 4 गोल दागकर रचा इतिहास, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा
मेसी ने लिखा भावुक मैसेज
अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए मेसी ने रिटायरमेंट की घोषणा की है. उन्होंने लिखा कि स्पेन से फीफा विश्व कप फाइनल 2026 हारने के बाद संन्यास का मन बना लिया था. लेकिन पिता के निधन के बाद उन्होंने संन्यास के फैसले पर मुहर लगा दी थी. मेसी के लिए ये फैसला काफी भावुक था.
नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
मेसी ने आगे लिखा कि उनके संन्यास के बाद नए खिलाड़ियों को अर्जेंटीना का प्रतिनिधत्व करने का मौका मिलेगा. देश में कई शानदार खिलाड़ी हैं और वह मौका पाने के हकदार भी हैं. इस दौरान मेसी ने अपने करोड़ों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. अब मैदान के अंदर नहीं बल्कि स्टैंड में बैठकर वह अपने देश का हौसला बढ़ाएंगे. मेसी ने अपने परिवार, कोचों और टीम के खिलाड़ियों को भी शुक्रिया कहा है.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, जानें किस नंबर पर मेसी और रोनाल्डो?
मेसी ने किया था भारत का दौरा
मेसी ने दिसंबर 2025 में भारत का दौरा किया था. वह 14 साल बाद भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया था. इस दौरान मेसी को भारत में जबरदस्त प्यार मिला था. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम भी लगा था.
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines