Lionel Messi ने पहली बार एक मैच में 4 गोल दागकर रचा इतिहास, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा

Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर में पहली बार एक मैच में चार गोल दागकर इतिहास रच दिया. मेसी के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी मात दी. इसी के साथ वह गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं.

Lionel Messi

लियोनेल मेसी ने पहली पारी एक मैच में दागे 4 गोल (PIC Credit - Ofootball/X)

Lionel Messi: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी का एक बार फिर जादू देखने को मिला है. मेसी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) में पहली बार एक मैच में 4 गोल दागकर इतिहास रच दिया. मेसी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ने शनिवार की रात सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी मात दी. इस मुकाबले में मेसी ने कमाल का खेल दिखाया.

विज्ञापन

उन्होंने पहले हाफ में एक गोल किया और फिर दूसरे हाफ में लगातार तीन गोल दागते हुए अपना 4 गोल का कारनामा पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने एक गोल असिस्ट भी किया. मेसी के अलावा, मैच में इंटर मियामी के लिए कासेमिरो, लुइस सुआरेज और रूकी खिलाड़ी अलेक्जेंडर शॉ ने भी 1-1 गोल किया.

विज्ञापन

मेसी ने दागे हैट्रिक समेत 4 गोल

सीएफ मॉन्ट्रियल के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलते हुए इंटर मियामी के लिए लियोनल मेसी ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. मेसी ने पहले हाफ के खत्म होने से पहले टीम को बढ़त दिलाई. उन्होंने 40वें मिनट में फ्री-किक के जरिए पहला गोल किया. इसके बाद 52वें मिनट में शानदार व्यक्तिगत प्रयास से दूसरा गोल दागा. वहीं, मेसी ने 83वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के छठे मिनट में फ्री-किक पर चौथा गोल करते हुए मैच को यादगार बना दिया.

गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे

इस शानदार प्रदर्शन के साथ 39 वर्षीय मेसी के मौजूदा MLS सीजन में गोलों की संख्या 18 हो गई है. उन्होंने डलास के पेटार मूसा को पीछे छोड़ते हुए गोल्डन बूट की रेस में बढ़त हासिल कर ली है. मूसा के नाम फिलहाल 16 गोल हैं. यह मेसी के पेशेवर फुटबॉल करियर में 9वां मौका है, जब उन्होंने किसी एक मैच में चार या उससे ज्यादा गोल किए हैं.

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का रोमांच

इस मुकाबले में इंटर मियामी ने शानदार शुरुआत करते हुए 20वें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त बना ली. कासेमिरो ने टेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया. हालांकि, मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया. फैबियन हर्बर्स ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर सीजन का अपना पहला गोल किया. लेकिन मॉन्ट्रियल की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. मेसी ने 40वें मिनट में सटीक फ्री-किक के जरिए शानदार गोल कर इंटर मियामी को फिर से बढ़त दिला दी.

इसके बाद दूसरे हाफ में भी मेसी का जलवा जारी रहा. उन्होंने 52वें मिनट पर तीन डिफेंडरों को चकमा देते हुए शानदार गोल किया. इसके बाद लुइस सुआरेज ने 80वें मिनट में काउंटर अटैक पर गोल किया और मेसी ने 83वेंं मिनट पर अपना तीसरा गोल किया. इसके बाद लेक्जेंडर शॉ ने अपने करियर के महज तीसरे MLS मुकाबले में 89वें मिनट में गोल किया. वहीं, दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के छठे मिनट में फ्री-किक पर चौथा गोल दागकर इंटर मियामी की 7-1 की बड़ी जीत दिला दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने पर किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा? इस एथलीट का गोल्ड जीतना तय!

इंटर मियामी ने हासिल किए अहम 3 अंक

इस जीत के साथ इंटर मियामी ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. मियामी की टीम ने अब तक खेले 22 मैचों में 12 जीते और 4 हारे हैं, जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे. इस जीत के साथ टीम के साथ 42 अंक हो गए हैं. वहीं, मॉन्ट्रियल के 22 मैचों में 21 अंक हैं और इस हार के साथ लीग में उसकी चार मैचों से चला आ रहा विजय रथ भी रूक गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ