Kylian Mbappe: FIFA World Cup 2026 का समापन हो गया है. फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता. फ्रांस की टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई, लेकिन उनके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे. उनका जादू सिर चढ़कर बोला. हर मुकाबले में उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. खैर एम्बाप्पे ने एक ऐसा करिश्मा किया है जो फीफा के इतिहास में आजतक कभी नहीं हुआ. उनके इस रिकॉर्ड को आगे जाकर तोड़ पाना भी मुश्किल होगा.
किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास
किलियन एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर गोल्डन बूट अपने नाम किया. साल 2022 में कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में भी एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट हासिल किया था. अब लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले एम्बाप्पे दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं. उनके अलावा और किसी ने ये कारनामा नहीं किया है. एम्बाप्पे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर के लिए खेले गए मैच में दो गोल किए. इसके साथ उन्होंने अपने गोल की संख्या दस पहुंचा दी. हालांकि, मैच में फ्रांस को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में आठ गोल किए. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो फाइनल में गोल दागकर एम्बाप्पे को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
ये भी पढ़ें: मेसी के हाथ लगी निराशा, इस खिलाड़ी ने जीता गोल्डन बूट, देखें FIFA World Cup 2026 अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
किलियन एम्बाप्पे का टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ही किलियन एम्बाप्पे छाए रहे. उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
उन्होंने सेनेगल के खिलाफ दो गोल किए. इसके बाद इराक के खिलाफ भी दो गोल कर एम्बाप्पे ने बवाल मचाया. एम्बाप्पे ने स्वीडन के खिलाफ दो किए. उन्होंने पराग्वे के खिलाफ भी विनिंग गोल किया. एम्बाप्पे ने क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ एक गोल किया. किलियन ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया है जिसका टूटना काफी मुश्किल है. वो वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने से चूके लियोनेल मेसी! एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीतकर मारी बाजी, देखें टॉप-5 स्कोरर्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
20 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
4 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
6 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
6 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
7 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
9 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
9 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines