Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. भारतीय दल एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लेकर उतरेगा. भारत के 125 एथलीट्स अलग-अलग खेल में कम्पीट करेंगे. खैर कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गया है. उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होना पड़ा है. इसका असर कहीं ना कहीं अन्य खिलाड़ियों पर भी पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी की कॉमनवेल्थ गेम्स से छुट्टी हो गई है.
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को तगड़ा नुकसान
अरुण कुमार ने अभी तक जूडो में भारत का परचम कई देशों में लहराया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनसे फैंस को बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि, डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से वो बाहर हो गए हैं. आपको बता दें उन्हें मेंस 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था. इस खबर को जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कंफर्म किया है.
अरुण ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में अभी तक कई प्रतियोगिताओं में जबरदस्त प्रदर्शन कर खूब नाम कमाया है. 2026 में भी अरुण ने अभी तक खूब कमाल दिखाया. उन्होंने ताशकंद ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया और वो 7वें नंबर पर रहे थे. उनकी इस सफलता के बाद ही उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह मिली. उम्मीद की जा रही थी कि वो मेडल लेकर भारत वापस आएंगे लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनका सपना टूट गया है.
ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026 में क्यों नहीं हो रहा क्रिकेट? ये 8 गेम्स भी बाहर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कब सुर्खियों में आए थे अरुण कुमार?
अरुण कुमार 2023 से अपने धमाकेदार प्रदर्शन से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने सबसे पहले मकाऊ जूनियर एशियन कप में 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीता था. तब उनकी खूब वाहवाही हुई थी. कई दिग्गजों ने कह दिया था कि अब जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला तगड़ा खिलाड़ी मिल चुका है. 2025 में अरुण ने ताइपे एशियन ओपन में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग एशियन ओपन में अरुण ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. खैर अरुण का कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ना लेना बहुत बड़ा झटका है. इससे उनका मनोबल जरूर गिरा होगा.
ये भी पढ़ें: कौन है वो महिला रेसलर, जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन को ध्वस्त कर इतिहास रचा?
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines