Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल की शानदार शुरुआत हुई है. मेंस हॉकी टीम ने भी अपने पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की है. टीम ने अपने शुरुआती अभियान में इंडोनेशिया 13-1 से करारी हार दी है. पूरे मुकाबले में भारतीय टीम हावी रही. इंडोनेशिया की टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक गेम से खूब वाहवाही लूटी.
दिलप्रीत सिंह ने दागे चार गोल
भारतीय टीम ने पहले हाफ में सात गोल मारकर इंडोनेशिया को दबाव में डाल दिया था. दूसरे हाफ में भारत ने छह गोल किए. दिलप्रीत सिंह ने इस बार गजब का गेम दिखाकर चार गोल अपने नाम किए. उनके अलावा शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल दागे. कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अभिषेक नैन, मंदीप सिंह, राजिंदर सिंह और जुगराज सिंह भी पीछे नहीं रहे. इन सभी खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किया.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में खुला भारत का खाता, महिला राइफल टीम के बाद इलावेनिल वलारिवन ने भी जीता सिल्वर
गोल्ड पर टिकी हैं नजरें
भारतीय टीम इस बार भी गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार है. एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में मेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीता था. अब लगातार दूसरी बार टीम गोल्ड जीतना चाहेगी. भारत एशिया की टॉप रैंक वाली टीम है. टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी कर दी है. एशियन गेम्स में भारत ने मजबूती के साथ कदम रखा है. फैंस टीम के खिलाड़ियों से आगे भी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.
महिला हॉकी टीम का भी जबरदस्त प्रदर्शन
महिला हॉकी टीम ने भी एशियन गेम्स में अच्छी शुरुआत की है. भारत की टक्कर पूल B में उज्बेकिस्तान से हुई थी. दोनों टीमों के बीच काकामीगाहारा के गिफू प्रिफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में मैच हुआ था. टीम इंडिया ने 19-0 के बड़े अंतर से उज्बेकिस्तान को हराया. मैच में दीपिका सेहरावत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने अकेले ही 8 गोल किए.
दीपिका सेहरावत के अलावा इशिका चौधरी ने 3 गोल किए. उनके अलावा लालरेमसिआमी और नवनीत कौर ने भी 2 गोल किए. बलजीत कौर, नेहा गोयल, लालथांतलुआंगी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया. महिला हॉकी टीम भी इस बार गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार है. टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. भारत का अगला मैच अब इंडोनेशिया के साथ होने वाला है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया और ज्यादा मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार, श्रीलंका की महिला टीम ने फाइनल में बनाई जगह
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
11 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
14 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
15 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
20 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
22 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines