India vs Panama: भारतीय फुटबॉल टीम ने फ्रेंडली मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खेला. जहां पर भारतीय खिलाड़ियों ने लंबे समय के बाद बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला है. वर्ल्ड रैंकिंग में पनामा 44वें नंबर की टीम है. वहीं भारत की बात करें तो 138वें नंबर की है. उसके बाद भी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पनामा से भी बेहतर खेल दिया. कुछ गलतियों के कारण ही भारत इस मुकाबले में 2-1 या 3-1 से नहीं जीत सका. भारत ने मुकाबले में कई मौके बनाए थे.
रयान विलियम्स ने जड़ा भारत के लिए गोल
मुकाबले के पहले मिनट से ही टीम इंडिया ने पनामा को दबाव में डाल दिया. हालांकि शुरुआती समय में पनामा ने ज्यादातर गेंद अपने पास रखा, लेकिन वो कोई भी मौका नहीं बना सके. विक्रम प्रताप सिंह और अनवर अली ने कई बार टीम इंडिया के ऊपर से खतरा टाल दिया. हालांकि उसके बाद भी 11वें मिनट में पनामा ने एक चांस बना लिया था. जिसे भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने क्रॉस को रोककर गोल नहीं होने दिया. जिसके बाद टीम इंडिया टीम इंडिया ने चांस बनाने शुरू कर दिए.
मैच के 8वें मिनट पर भी गोल करने का मौका था. अनवर अली के पास को आशिके कुरुनियन ने आकाश मिश्रा को सौंपी. आकाश ने भी बॉक्स में कटबैक किया, लेकिन रयान विलियम्स इस मौके को भुना नहीं सके. इसके अलावा भारत ने 15वें, 18वें और 22वें मिनट में भी मौका बनाया था. हालांकि हाफ टाइम से पहले 41वें मिनट में रयान विलियम्स ने शानदार गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. विलियम्स ने पनामा के गोलकीपर मार्कोस रेयेस को छकाते हुए ये शानदार गोल किया.
हाफ टाइम के बाद पनामा ने किया कमबैक
मैच में हाफ टाइम के बाद जब पनामा की टीम उतरी, तो उन्होंने 2 बड़े बदलाव किए. जिसके बाद भारत ने कमाल का प्रदर्शन शुरुआती मिनट में किया. 50वें मिनट में पनामा ने चांस बनाया, लेकिन गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने गोल होने से रोक दिया. 55वें मिनट के बाद पनामा ने अपना अटैक और तेज कर दिया. जिसके कारण ही वो चांस बनाने लगे. जिसके कारण ही अंत में पनामा के लिए वेलेंसिया ने 68वें मिनट में गोल कर दिया. वेलेंसिया के इस गोल के कारण मुकाबला बराबरी पर आ गया.
ये भी पढ़ें: Lionel Messi का बड़ा कारनामा, इंटर मियामी के लिए ‘शतक’ लगाने के साथ रिकॉर्ड 49वां खिताब जीतकर रचा इतिहास
पनामा ने अगले 12 मिनट टीम इंडिया को बहुत ज्यादा दबाव में रखा. हालांकि आखिरी के 10 मिनट में भारत ने एक बार फिर से कमबैक किया और गोल करने के कई चांस बनाए. जिसमें भारतीय खिलाड़ी सफल नहीं हुए. जिसके कारण ही मुकाबला अंत में 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. हालांकि भारतीय टीम को इसे एक बड़ी जीत की तरह भी देखा जा सकता है. इस मुकाबले के बाद भारत फीफा रैंकिंग में 137वें नंबर पर आ गया है. वहीं पनामा अब 45वें नंबर पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें: लियोनेल मेसी के रिटायरमेंट मैच का ऐलान, अक्टूबर में अर्जेंटीना के लिए खेलेंगे आखिरी बार, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
16 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
4 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
6 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
6 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
6 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
8 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
9 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines