Hockey World Cup 2026: पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो गई है. इसका आयोजन नीदरलैंड के खूबसूरत एम्सटेलवीन शहर के वैगनर स्टेडियम में किया जा रहा है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं. भारत और पाकिस्तान की टक्कर भी देखने को मिलेगी. खैर भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास बना दिया है. टीम इंडिया से पहले एक बड़े कारनामे को आजतक कोई नहीं कर पाया है. साथ ही साथ टीम ने इस ऐतिहासिक दिन पर बड़ी जीत भी हासिल की है.
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ की. पहले मुकाबले में ही कदम रखते ही टीम इंडिया दुनिया की पहले ऐसी टीम बन गई है जिसे हॉकी वर्ल्ड कप के सभी 16 टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया है. भारत के अलावा दुनिया की कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. इन सभी ने 15 वर्ल्ड कप में कम्पीट किया है.
आपको बता दें पहला वर्ल्ड कप 1971 में खेला गया था. भारतीय टीम ने 1975 में पाकिस्तान को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इसके बाद से अभी तक टीम कप नहीं जीत पाई है. इस बार टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में मैदान पर उतरी है. टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. ऐसे में जीत की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया ने वेल्स को हराया
भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. टीम ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो जबरदस्त गोल किए. वहीं एक गोल संजय ने अपने नाम किया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो बेहतरीन गोल किए. वहीं एक गोल संजय ने अपने नाम किया. भारत ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल मार दिए थे. 8वें मिनट में संजय ने पहला गोल मारकर वेल्स के ऊपर दबाव बना लिया था. वहीं 11वें मिनट में हरमनप्रीत ने दूसरा गोल मारा. तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने टीम के लिए तीसरा गोल दागकर जीत पक्की कर ली. वेल्स ने चौथे क्वार्टर में अपना पहला गोल मारा.
भारतीय मेंस टीम का स्क्वाड
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
1 day agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
3 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
4 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
4 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
4 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
5 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines