Hockey World Cup 2026: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है. दूसरे राउंड में टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होगा. सेमीफाइनल के लिहाज से ये मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है. अगर टीम हारी तो फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा. वैसे नीदरलैंड को हराना टीम इंडिया के लिए आसान काम नहीं होने वाला है. इसके लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पता है कि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और नीदरलैंड के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे?
भारत ने हारा सिर्फ एक मैच
भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर हॉकी वर्ल्ड की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा था. टीम ने दो जीत और एक हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई. नीदरलैंड का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. डच टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1, अर्जेंटीना को 3-1 और जापान को 4-1 से हराया है.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला टीम की बढ़ी मुश्किलें, नीदरलैंड से हार के बाद सेमीफाइनल पर मंडराया खतरा
कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और नीदरलैंड के हॉकी वर्ल्ड कप का ये मुकाबला आज 22 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमें नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इनके मैच को लेकर फैंस भी उत्साहित हैं. नीदरलैंड की टीम को ज्यादा सपोर्ट मिलेगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और नीदरलैंड हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2, Star Sports Khel और DD Sports पर किया जाएगा. भारतीय दर्शक इस मुकाबले का फ्री में DD Sports पर लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए घर पर आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.
नीदरलैंड के खिलाफ मिली है जीत
नीदरलैंड की टीम बहुत मजबूत है. उनके डिफेंस को भेद पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है. भारत को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में जीत मिली है. जून 2026 में हुए हॉकी प्रो-लीग के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 3-2 से मात दी थी. मुकाबले में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल मारा था. ये तीनों वर्ल्ड कप का हिस्सा भी हैं. इनका साथ इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह देंगे.
ये भी पढ़ें: जसपाल राणा का साथ छूटने के बाद मनु भाकर को मिला नया कोच, ओलंपिक 2028 की तैयारी की शुरू
संबंधित खबरें
French Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
22 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
1 day ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
3 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
4 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
4 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
4 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
5 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines