जसपाल राणा का साथ छूटने के बाद मनु भाकर को मिला नया कोच, ओलंपिक 2028 की तैयारी की शुरू

इस साल जून में मनु भाकर के कोच और दिग्गज जसपाल राणा का निधन हो गया था. अब मनु को नया कोच मिल गया है. उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. उनका लक्ष्य 2028 के ओलंपिक में गोल्ड जीतना है.

Manu Bhaker

मनु भाकर ने लिया बड़ा फैसला (Photo: Manu Bhaker Instagram)

Manu Bhaker New Coach: जून 2026 में खेल जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी. दिग्गज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया था. मनु भाकर को इससे बड़ा झटका लगा क्योंकि वो उनके कोच थे. जसपाल की कोचिंग में मनु ने पेरिस 2024 ओलंपिक्स में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. 2023 में मनु के साथ राणा जुड़े थे. इसके बाद उनका शूटिंग करियर बदल गया था. खैर अब मनु ने 2028 ओलंपिक्स को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्हें नया कोच भी मिल गया है.

विज्ञापन

मनु भाकर को मिला नया कोच

2028 का ओलंपिक लॉस एंजिल्स में होने वाला है. मनु भाकर की नजरें वहां पर अच्छे प्रदर्शन पर हैं. इस बार वो गोल्ड के लिए जाएंगी. उन्होंने नई कोच के साथ अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. उनकी नई कोच का नाम जेलेना अरुणोविच है. वो सर्बिया से आती हैं. मनु अब उनसे ही ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

जेलेना अरुणोविच ने कमाया है खूब नाम

बतौर शूटिंग कोच के रूप में जेलेना अरुणोविच को काफी सफलता मिली है. अक्टूबर 2024 से उन्होंने चीन की नेशनल टीम को कोचिंग देना शुरू किया था. आपको याद होगा पेरिस में जोराना ने गोल्ड मेडल जीता था. वो जेलेना की छोटी बहन हैं. उनकी सफलता के पीछे जेलेना का बहुत बड़ा हाथ था. इससे पहले जोराना ने तीन बार कोशिश की थी, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी. जेलेना के आते ही उनका करियर बदल गया. जोरोना ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता था.

विज्ञापन

जेलेना अरुणोविच ने ओलंपिक में नहीं लिया हिस्सा

जेलेना अरुणोविच ने नेशनल टीमों के साथ ज्यादा काम किया है. उनका खुद का शूटिंग करियर भी शानदार रहा. हालांकि उन्होंने कभी ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया. वो 9 बार यूरोपियन चैंपियनशिप की विजेता रही हैं. इसके अलावा उन्होंने यूरोपियन गेम्स में काफी सफलता अर्जित की है. जेलेना 2010 में एथलीट से कोच बनी थीं.

मनु भाकर का दिखेगा जलवा

मनु भाकर ने जेलेना अरुणोविच के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी हैं. वो एशियन गेम्स में भी अपना जलवा दिखाएंगी. उन्होंने कैंप ज्वाइन कर लिया है. मनु मौजूदा समय में करीब आठ घंटे अपने गेम को दे रही हैं. जेलेना उनके साथ हैं और वो उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दे रही हैं. उम्मीद है कि 2028 के ओलंपिक में मनु गोल्ड लाकर अपने देश का नाम रोशन करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ