Hockey Asia Cup 2025 Final, India vs South Korea: हॉकी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया। जहां पर फाइनल में टीम इंडिया और साउथ कोरिया की टीमें आमने-सामने थी। सुपर 4 स्टेज में दोनों टीमों के बीच ड्रॉ खेला गया था। ऐसे में फाइनल में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद थी। हालांकि सरपंच साहब की टीम ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते 4-1 से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीतने के साथ ही साथ हॉकी विश्व कप 2026 में सीधे प्रवेश भी कर लिया है।
टीम इंडिया को मिली अच्छी शुरुआत
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। जब 29वें सेकंड में ही सुखजीत सिंह ने गोल कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की मदद से सुखजीत ने 1 मिनट के अंदर ही फील्ड गोल कर दिया। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 1-0 की बढ़त थी। दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड के कारण 5 मिनट बाहर बैठना पड़ा। उस 5 मिनट टीम इंडिया सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। 28वें मिनट में टीम इंडिया ने अपना दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल करके टीम इंडिया की बढ़त तो 2-0 कर दिया। हालांकि अगले मिनट ही रेफरी ने संजय को भी ग्रीन कार्ड दिखा दिया।
भारत ने लिया 2013 का बदला
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ को साउथ कोरिया की टीम बेहद आक्रामक नजर आई, लेकिन टीम इंडिया के लिए विवेक सागर और जर्मनप्रीत ने शानदार डिफेंस किया। जिसके बाद 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागा। जिसके कारण तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया 3-0 से आगे निकल गई। चौथा क्वार्टर शुरू होते ही टीम इंडिया के लिए अमित रोहिदास ने चौथा गोल दाग दिया। हालांकि 50वें मिनट में कोरिया के डेन ने भी गोल दागा। जिसके बाद स्कोरलाइन 4-1 का हो गया। टीम इंडिया ने इसी के साथ हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। भारत ने साल 2013 का बदला भी इसी के साथ ले लिया। 2013 में कोरिया ने भारत को फाइनल में हराया था।
ये भी पढ़ें: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, सरपंच साहब का जलवा है बरकरार
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines