हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फुटबॉल मैच के बीच में नहीं मिला इफ्तार के लिए ब्रेक, गोलकीपर ने मुस्लिम टीममेट्स के लिए अपनाई ऐसी ट्रिक, हर तरफ हो रही तारीफ

Football: फुटबॉल एक अग्रेसिव गेम है, लेकिन खिलाड़ी के दिल में भी इंसानियत बसती है, यही वजह है कि फुटबॉल मैच के दौरान जब रमज़ान के रोज़े खोलने का वक्त हुआ तब गोलकीपर ने इंजरी का बहाना बनाया, ताकि उसके मुसलमान टीममेट्स को इफ्तार करने के लिए ब्रेक मिल जाए.

विज्ञापन
Goalkeeper Anthony Lopes

Goalkeeper Fakes Injury To Let Team-mates Break Ramadan Fast: फ्रांस के एक फुटबॉल मैच एक दिलचस्प वाक्या पेश आया जो भाईचारे की मिसाल बन गया. एक गोलकीपर ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से उनके मुस्लिम टीममेट्स को बीच मैच में रमजान का रोजा खोलने का मौका मिल गया. प्लेयर को इस कदम को लेकर जमकर तारीफ हो रही है.

गोलकीपर ने किया दिल जीतने वाला काम

दरअसल फ्रांस के लीग-1 फुटबॉल टूर्नामेंट में मुस्लिम खिलाड़ियों को रोज़ा खोलने के लिए मैच रोकने की इजाजत नहीं है. इसलिए नैनटेस टीम के के गोलकीपर एंथनी लोपेज ने ‘ले हावरे’ टीम के खिलाफ मैच के दौरान जानबूझकर चोट का बहाना बनाया ताकि उनके टीम के साथी अपना इफ्तार कर सकें. स्टार गोलकीपर ने ये दिखा दिया कि अपने साथियों के लिए वो किस हद तक जा सकते हैं.

वायरल हुआ वीडियो

हालांकि फ्रांस के लीग 1 में मुस्लिम खिलाड़ियों को रोज़ा खोलने के लिए मैच रोकने की इजाजत न देने पर चर्चा चल रही है, लेकिन इस बीच Le Havre AC और FC Nantes के बीच मैच के दौरान ये खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

विज्ञापन

इंजरी न होने का दावा

इस बात को लेकर दावा किया कि नैनटेस के गोलकीपर एंथनी लोपेज को चोट नहीं लगी थी, लेकिन उन्होंने अपने साथियों की मदद करने के लिए अपनी फेक इंजरी की कहानी गढ़ी. जब फिजियो उनको एग्जामिन कर रहे थे तब कुछ खिलाड़ी पानी पीते और कुछ खाते हुए देखे गए, उस वक्त खेल रुका हुआ था.

(गोलकीपर एंथनी लोपेज)

विज्ञापन

फैंस के रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के अलग-अलग मतलब निकाले गए. जबकि कुछ यूजर्स ने लोपेज के इस काम को ‘अपने टीम के साथियों के लिए सपोर्ट’ के तौर पर देखा, जब्कि दूसरों ने कहा कि ये तरीका विवादित है. फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन का लीग मैचों के दौरान इफ्तार ब्रेक देने से मना करना पहले भी चर्चा का विषय रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola