Billy Vigar Died Age 21: फुटबॉल जगत में शोक की लहर छा गई है. पूर्व आर्सेनल खिलाड़ी बिली विगर का 21 साल की उम्र में निधन हो गया है. काफी कम उम्र में उन्होंने फुटबॉल में अपना नाम बना लिया था और वो आर्सेनल जैसी लोकप्रिय टीम का हिस्सा बन गए थे. हालांकि, एक मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई. अस्पताल में समय बिताने के बाद अब उनका निधन हो गया है. इस चीज ने फुटबॉल जगत के फैंस और खिलाड़ियों पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है.
21 साल के बिली विगर का हुआ निधन
20 सितंबर 2025 को ईस्टमैन लीग प्रीमियर डिवीजन में चिचेस्टर सिटी और विंगेट & फिंचली के बीच मैच हुआ था. इस मुकाबले के 13वें मिनट में विगर ने बाउंड्री लाइन के करीब गेंद अपने पास रखने की कोशिश की लेकिन वो पिच के पास मौजूद एक कंक्रीट की दीवार से टकरा गए. मेडिकल टीम तुरंत ग्राउंड पर आई और मैच को रद्द कर दिया गया. विगर को अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने उनके ब्रेन की सर्जरी की. उम्मीद थी कि वो ठीक हो जाएंगे लेकिन उन्हें काफी चोट आई थी. कोशिश करने के बावजूद उन्हें बचाने में डॉक्टर्स असफल रहे और 25 सितंबर 2025 को उनका निधन हो गया. इस हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी
आर्सेनल ने दिया ट्रिब्यूट
आर्सेनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए बिली विगर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘पूर्व अकादमी ग्रेजुएट बिली विगर के निधन की शॉकिंग खबर से आर्सेनल में शोक की लहर है। हमारी प्रार्थना इस समय उनके परिवार और सभी करीबियों के साथ है. बिली की आत्मा को शांति मिले.’
मात्र 14 साल की उम्र में फुटबॉल करियर की हुई थी शुरुआत
बिली विगर ने दिसंबर 2017 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उस समय वो मात्र 14 साल के थे. उन्होंने आर्सेनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था लेकिन उन्हें सीनियर लाइनअप में जगह नहीं मिल पाई. उन्होंने क्लब के लिए अंडर 18 और अंडर 21 डिवीजन में खेला था. उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिली लेकिन वो काफी अच्छा अनुभव हासिल करने में सफल हुए. 2025 की गर्मियों में विगर ने चिचेस्टर सिटी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो उनकी सातवीं टियर टीम के लिए खेल रहे थे. खैर, 21 साल की उम्र में उनका इस दुनिया को अलविदा कहना हैरान करने वाली चीज है.
ये भी पढ़ें:- भारत में ये बड़ा टूर्नामेंट खेलने नहीं आएगा पाकिस्तान, Asia Cup 2025 के बीच कर दिया बहिष्कार
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 day agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
5 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
6 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
6 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
7 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
7 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
9 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines